

वे रात में भी सदन में ही रहे। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं पर सचिव की कुर्सी पलटने और माइक तोड़ने के आरोप लगे थे।

उत्तराखंड मानसून सत्र से जुड़े लाइव अपडेट्स-
✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)
- कांग्रेस नेताओं के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही फिर स्थगित कर दी गई है। अब सत्र 12 बजे से फिर शुरू होगा।
- उत्तराखंड मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की शुरुआत के साथ ही कांग्रेस विधायकों ने वेल पर आकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
- कांग्रेस सांसद मंगलवार से सदन में प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया। वे रातभर सदन में ही रहे।
- विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने प्रश्नकाल शुरू किया। विधायकों से अपने सवाल पूछने को कहा, लेकिन कांग्रेस का हंगामा जारी है।
कांग्रेस नेताओं ने माइक तोड़े, सचिव की मेज पलटी
मंगलवार को सदन की कार्यवाही के पहले दिन कांग्रेस नेताओं ने खूब हंगामा किया। कांग्रेस नेताओं के बार-बार हंगामा करने के बावजूद सदन की कार्यवाही आठ बार स्थगित हुई। कांग्रेस नेताओं पर सदन के पटल के पास सचिव की मेज पलटने और माइक तोड़कर फेंकने के आरोप लगे। हालांकि बाद में कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का माइक भी टूट गया। उन्हें अपनी बात रखने के लिए पीछे की टेबल पर जाना पड़ा।
पहले दिन 9 विधेयक पेश
मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को पहले दिन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा। इससे जारी वित्त वर्ष में बजट का आकार एक लाख 5315 करोड़ हो गया है। दून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए 925 करोड़ का प्रावधान किया गया है। साथ ही आठ अन्य विधेयक भी सदन के पटल पर रखे गए।




