

रुड़की, 2 सितम्बर।उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि प्रदेश में चल रहा कांग्रेस संगठन सृजन अभियान पार्टी में नई ऊर्जा और नए रक्त का संचार करेगा। वे मंगलवार को रुड़की में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं रुड़की पर्यवेक्षक राजेश तिवारी ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत और प्रभावशाली बनाने की नई प्रक्रिया का हिस्सा है।
बैठक में विधायक विजय जाती, रुड़की नगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र, प्रदेश सचिव हाजी राव मुन्ना, महासचिव विकास त्यागी, कांग्रेस पर्यवेक्षक एवं अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदनलाल, मनोज नौटियाल, विधायक फुरकान अहमद और ममता राकेश समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि इस अभियान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई उमंग पैदा होगी और पार्टी जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त होकर सामने आएगी।




