कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस पर लाठीचार्ज व धक्का-मुक्की के आरोप

Spread the love

कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस पर लाठीचार्ज व धक्का-मुक्की के आरोप
अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जब कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, तो माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। मुख्य द्वार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लाठीचार्ज और जबरन रोकने के गंभीर आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसजनों को पुलिस ने धक्का-मुक्की कर रोका।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड)


घटना का पूरा वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा कार्यकर्ताओं को पीछे धकेलते हुए प्रवेश से रोकते हुए दिखाया गया है।
कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए कहा कि सरकार अंकिता भंडारी को न्याय देने के बजाय आवाज उठाने वालों को दबा रही है। वहीं प्रशासन की ओर से स्थिति नियंत्रित रखने की बात कही जा रही है।

धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से तिलक राज बेहड़, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ,मोहन खेड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय जुनेजा, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता जेपी जनार्दन, जेपी सिंह, सौरभ बहेड़, देवेंद्र शाही, पार्षद परवेज कुरैशी,हितेश शर्मा, किन्नू शुक्ला।राहुल गांधी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष फरीद अहमद मंसूरी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा भुल्लर परवेज कुरैशी सद्दाम अंसारी सोफिया नाज मनोज चौधरी बंटी पपनेजा इमरान मलिक हसनैन मलिक बबलू चौधरी परवेज मलिक मोहनखेड़ा , दिनेश पंत,महेंद्र रौतेला, इंदर सिंह रौतेला,राकेश कोली तरुण नेगी फरमान सिद्दीकी ममता रानी मोनिका डाली प्रीति सन भीम ठुकराल गुलशन सिंधी सचिन आनंद  सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल रहे।


Spread the love