भ्रष्टाचार और ख़राब सड़कों के खिलाफ गरजा भीमताल विधानसभा, हरीश पनेरू के नेतृत्व में कुमाऊं आयुक्त आवास पर घेराव

Spread the love


हल्द्वानी, 15 सितम्बर।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में सोमवार को कुमाऊं आयुक्त आवास पर जोरदार घेराव किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस घेराव में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए, जिन्होंने कुमाऊं की जर्जर सड़कों को तत्काल दुरुस्त करने, सड़क निर्माण कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने तथा भीमताल विधानसभा क्षेत्र की प्रस्तावित और अधूरे पड़े मार्गों को त्यौहारों से पहले सुचारु करने की मांग की।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

घेराव स्थल पर पहुंचे हल्द्वानी एसडीएम को प्रदर्शनकारियों ने दो घंटे तक घेरे रखा। इसके बाद एसडीएम की मध्यस्थता में मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग से दूरभाष पर वार्ता हुई, जिसमें 10 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस दौरान मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता को लोगों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। माहौल कई बार इतना गरमा गया कि स्थिति हाथापाई तक पहुँचने लगी, लेकिन पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने संयम और नेतृत्व का परिचय देते हुए हालात को काबू में किया और अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई का दबाव बनाया।

घेराव में भगवान मेहरा, प्रबल धरमवाल, सुरेश, हरीश परगांई, सोनू संभल, श्याम सिंह, गोविंद आर्य, हिमेश पनेरू, भूपेंद्र, ललित बिष्ट, कैलाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

प्रदर्शनकारियों ने विशेष रूप से उन सड़कों की सूची सौंपी, जिनका डामरीकरण एवं निर्माण वर्षों से अधूरा है। इसमें देवली धार-हसुरंग मिलान, पुटगांव–कुलोरी–नजोनिया–देवलीधार, ओखलकांडा–खनस्यू, रेखाकोट–कालागाड़ी, लूगड़–पटरानी, अलचौना–शिकवा, जाड़ापानी–खुटियारखाल, पहाड़ पानी–अर्नचा, तल्ली धानाचूली–अहरिया, गल्ला रामगढ़–रतिया समेत 35 से अधिक सड़क और पुल परियोजनाएँ शामिल हैं।

जनता की मांग है कि त्यौहारों से पहले सभी मार्ग गड्ढामुक्त और सुचारु हों, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।


कुमाऊँ मण्डल के अन्तर्गत भीमताल पदमपुरी धानाचुली, भवाली, अल्मोडा + क्वारब अल्मोडा, रामनगर, सल्ट, काठगोदाम, हैड़ाखान, सिमलिया बैन्ड सहित भीमताल विधान सभा की अधिकतर सड़को की हालत बहुत खराब है।

‎श्रीमताल विधानसभा के अंतर्गत मिलान, डामरीकरण वाली रोडम्

‎1.देक्नी धार से सुरंग मिलान-
‎2.पुटगांव – कुलोरी- नजोनिया से देवलीधार तक डामरीकरण-
‎3.ओखलकांडा तल्ला से खनस्यू मिलान
‎4.रेखाकोट – स्थाली से कालागाड़ी मिलान
‎5.टांडा-रेखाकीट से सुई गिलान
‎6.तुषराड़ से भदकोट के तोक दीड़ावान तक मिलान
‎7.कुंण्डल से भीलापुर शिवमंन्दिर तक डामरीकरण एवं कटिंग
‎8.मिडार से गल्पा धूरा डामरीकरण एवं निर्माण कार्य
‎9.मिडार से तल्ला अमजड़ तक डामरीकरण
‎10.करायल से ठकुरा डामरीकरण
‎11.ओखलकोडा मल्ला से ओखलकांडा तल्ला तक डामरीकरण
‎12.डोबा से गौनियारों तक डामरीकरण
‎13. लूगड़ से पटरानी डामरीकरण
‎14.लूगड़ से गाजा बगडिया रोड़ डामरीकरण एवं कटिंग
‎15.बबियाड से बिरसिग्या मिलान
‎16.कालागाड़ी से बबियाड़ डामरीकरण
‎17.अमृत पुर (कैलाश द्वार) से भटेलिया तक डामरीकरण
‎18.चाफी- अलचौना से ताड़ा तोक तक डामरीकरण
‎19.अलचौना से शिकवा तक रोड एवं पुल निर्माण
‎20.अलचौना से प्यूम तक डामरीकरण@
‎21.अलचौना से सकिन जाला तक गिलान
‎22.जाड़ापानी से खुटियाखाल चिनिया मोटर मार्ग कार्य
‎23.पहाडू‌पानी से अर्नपा मोटर मार्ग लंबित
‎24.तल्ली धानाचूली से अहरिया मोटर मार्ग डामरीकरण एवं निर्माण कार्य
‎25.पंगराडी से कोटाकरे डामरीकरण
‎26.बवियाड कैलाश द्वारा से साननी मंन्दिर ग्याठ तक रोड
‎निर्माण एवं पुल निर्माण
‎27.खनस्यू से बैडूखेत वल्लीपोखरी मिलाना
‎28. लोश्ज्ञानी मोटर मार्ग निर्माण
‎29.कूण – घोडारखाल मोटमार्ग पर डामरीकरण
‎30.मल्ला रामगढ़ से डअंकबंगला – यूतिया मोटर मार्ग डामरीकरण एवं सुधारीकरण
‎31.तल्ला रामगढ़ इंटर कालेज से हली मोटर मार्ग में डामरीकरण.
‎32.कालापातल-ल्वैशाल मोटर मार्ग में डामरीकरण.
‎33.दरमोली के गधेरे में पुल निर्माण कार्य
‎34.बडेत – पवारखोली, भियाल गांव मोटरमार्ग में डामरीकरण
‎35.सिनीली, जाजर तक मिलान कार्य भिमालगांव से मल्ली सिनोली हाली होते हुए.
‎36.गंगोलीगाड से तल्लीदीनी तक मिलान कार्य
‎37.रा० इ० काठ प्यूड़ा में लिंक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य
‎38.मल्ला रामगढ़ – उमागढ़ मोटरमार्ग पर डामरीकरण
‎39.सूपी – पाटा मोटरमार्ग रामगढ़ तक मिलान कार्य
‎40.बुराशपनी – हरीनगर मोटर मार्ग पर डामरीकरण
‎41.रैकूडी पनेरा मोटर मार्ग से बज्यूठिया तक मिलान कार्य
‎42.नथुवारवान – गढ़गांव मोटरमार्ग से सूपी तक डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य.
‎43.ल्वेशाल – कालीरी मोटर मार्ग से कालीये मंन्दिर तक मिलान कार्य
‎44.हरतोला के तीला तक डामरीकरण एवं सुधारी करण
‎45.बिनायक मंन्दिर से घोडारखाल तक डामरीकरण एवं सुधारीकरण
‎46.भीमताल पाण्डे गांव से करकोटक मंन्दिर तक रोड निर्माण एवं डामरीकरण
‎47.बलना-पतलिया से जोस्यूडा मिलान कार्य
‎48.भीडापानी मोटर मार्ग से खुजेठी तक डामरीकरण व सुधारीकरण
‎49.नाई से देवली’ तक डामरीकरण एवं सुधारीकरण
‎50.भीमताल से सांगुडी गांव तक सुधारीकरण एवं डामरीकरण
‎51. हरीनगर से लिंगुरानी पतलिया मार्ग सुधारीकरण एवं डामरीकरण
‎52.भीमताल तल्ली से जन्तवाल, गाव धूरा मोटर मार्ग में डामरीकरण एवं सुधारीकरण
‎53.कसपालेख काफली मोटर मार्ग में डामरीकरण
‎54.गंगवाचार से नथुवाखान तक डामरीकरण


Spread the love