

यह दूसरा अवसर है, जब राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति का मार्गदर्शन मिलेगा।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
इससे पहले 18 मई, 2015 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विशेष सत्र को संबोधित किया था। इस बीच रविवार को विधानसभा भवन के सभागार में हुई विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र के एजेंडे पर मुहर लगाई गई।
विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र का एजेंडा तय किया गया। विधानसभा अध्यक्ष के अनुसार विशेष सत्र में सोमवार को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का संबोधन होगा। इसके बाद अपराह्न तीन बजे से सत्र की आगे की कार्यवाही शुरू होगी।
सत्र में राज्य की 25 साल की यात्रा और आगे के विजन पर चर्चा होगी। बैठक में संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल, बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद, भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ व खजानदास उपस्थित रहे। कांग्रेस की ओर से कोई सदस्य उपस्थित नहीं रहा।




