देहरादून। लाटरी लगने का झांसा देकर टिहरी निवासी व्यक्ति से 24 लाख रुपये की ठगी करने वाले को सीबीसीआइडी ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने आरबीआइ व इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी को अंजाम दिया था।

Spread the love

सात जुलाई 2021 को हिंडोलाखाल निवासी सोहनलाल रतूड़ी ने तहरीर दी। बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने खुद को आरबीआइ व इनकम टैक्स अधिकारी बनकर उन्हें ढाई करोड़ रुपये की लाटरी लगने का झांसा दिया था।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

आरोपितों ने विभिन्न टैक्सों के नाम पर उनसे 24 लाख रुपये की ठगी कर दी। इस मामले में थाना हिंडोलाखाला, जिला टिहरी में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसकी विवेचना सीबीसीआइडी सेक्टर देहरादून को सौंपी गई।

सीआइडी के विवेचक भारत सिंह ने ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल मोबाइल नंबर व खातों के बारे में जानकारी जुटाई। 11 फरवरी 2026 को सीआइडी की टीम दबिश के लिए बिहार व बंगाल भेजी गई।

13 फरवरी को जांच के बाद टीम ने आरोपित अभय कुमार सिंह को नौतन दुबे, पश्चिमी चंपारण, बिहार से गिरफ्तार कर लिया। जब आरोपित के खातों की जांच की गई तो उसके खाते में ठगी के 4.10 लाख रुपये पाए गए।

16 फरवरी को आरोपित अभय कुमार को टिहरी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। ठग के अन्य तीन साथी गंजन कुमार, नितेश कुमार झा व धनंजय यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है।


Spread the love