

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाकर T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक बनाया था।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
युवराज का यह रिकॉर्ड कई बार बराबर किया गया, लेकिन कोई भी उन्हें पीछे नहीं छोड़ सका। हालांकि, 2023 में नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने यह कर दिखाया और युवराज का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
दीपेंद्र सिंह ऐरी का T20I में सबसे तेज अर्धशतक

दीपेंद्र ने 2023 एशियन गेम्स के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने मंगोलिया के खिलाफ केवल 9 गेंदों में 50 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की।
दीपेंद्र का तूफानी अर्धशतक
दीपेंद्र ने अपने इस पचासे के साथ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया। उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। भविष्य में उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ना कठिन प्रतीत होता है।




