

अतिक्रमण और ट्रैफिक सुधार पर सख्त महापौर, कांग्रेस पर साधा निशाना
शहर के वार्डों से लेकर शहरी इलाकों तक अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था आज सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है। महापौर विकास शर्मा ने स्पष्ट किया है कि कारोबार की आड़ में शहर में घुसे बाहरी तत्वों के कारण आपराधिक गतिविधियां बढ़ीं, जिन पर अब सख्ती से लगाम लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें सभी वार्डों के समग्र विकास और मजबूत यातायात व्यवस्था के लिए चुना है, इसलिए कुछ कठोर फैसले अपरिहार्य हैं।
महापौर ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसके शासनकाल में बाहरी लोगों को बसाकर अतिक्रमण को बढ़ावा दिया गया और विकास की कभी ठोस सोच नहीं रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति तुष्टीकरण और भ्रामक बयानबाजी तक सीमित रही है। विकास शर्मा ने दो टूक कहा कि शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए किसी भी तरह का राजनीतिक दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा और विकास के रास्ते में आने वाली हर बाधा हटाई जाएगी।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी




