मां भारती की सेवा में समर्पित 42 वर्ष: डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट को अमेरिका की लुसियाना यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट

Spread the love


रुद्रपुर/पौड़ी। जिस उम्र में अधिकांश युवा खेलने-कूदने, मौज-मस्ती करने और अपने व्यक्तिगत कैरियर को संवारने में व्यस्त रहते हैं, उसी दौर में उत्तराखंड के एक समर्पित युवक ने अपना पूरा जीवन समाज और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। पौड़ी जिले के एक छोटे से गांव मिंथी में जन्मे डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 42 वर्ष मां भारती की सेवा, समाजसेवा, युवा सशक्तिकरण, विधि और अध्यापन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगा दिए।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट के इसी उल्लेखनीय सामाजिक योगदान को देखते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिष्ठित Luciana University ने उन्हें मानद डॉक्टरेट (Doctorate) की उपाधि से सम्मानित किया है। इस सम्मान की घोषणा होते ही उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने डॉ. बिष्ट को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं और बधाई संदेश भेजे हैं।
डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट लंबे समय से सामाजिक और जनसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। वे उत्तराखंड राज्य आंदोलन से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। वर्तमान में वे Help Foundation Uttarakhand के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही वे Apex Body Uttarakhand Cooperative Societies में डायरेक्टर के पद पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
राजनीतिक क्षेत्र में भी डॉ. बिष्ट की सक्रिय भूमिका रही है। वे Himalaya Kranti Party के प्रदेश महासचिव के रूप में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पार्टी के भीतर उन्हें एक कुशल नेतृत्वकर्ता और मजबूत संगठनकर्ता के रूप में जाना जाता है। इससे पूर्व भी वे कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों में विभिन्न पदों पर रहते हुए जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर हिमालय क्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि यह सम्मान केवल डॉ. बिष्ट का ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। गौरतलब है कि इससे पूर्व 26 जनवरी 2026 को हिमालय क्रांति पार्टी ने भी उन्हें वर्ष 2025 के “उत्कर्ष पदाधिकारी सम्मान” से सम्मानित किया था।
सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने यह साबित किया है कि यदि व्यक्ति में समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना हो, तो सीमित संसाधनों के बावजूद भी वह अपने कार्यों से समाज में एक नई पहचान बना सकता है।
डॉ. बिष्ट की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और समर्थकों को गौरवान्वित किया है, बल्कि उत्तराखंड की धरती को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने का कार्य किया है।


Spread the love