

रुद्रपुर।आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी वार्ड 35 स्थित श्री श्री शनि देव मंदिर प्रांगण में अष्टम पहर महानाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शिरकत कर संकीर्तन का आनंद लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों द्वारा उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि भक्ति और संकीर्तन से मन को शांति मिलती है और समाज में आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संकीर्तन के दौरान विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे।
कार्यक्रम में कार्तिक मंडल, देवू मंडल, पंडित शंकर चक्रवर्ती, पार्षद सरो राय, उत्तम अधिकारी, गणेश सरकार, चैताली मण्डल, जयदेव मदक, गौतम मजूमदार, खगोपती विश्वास, विमल घरामी, सुशांत राय, गौतम घरामी, अजय राय, सपन मिस्त्री, अजीत मजूमदार, महादेव हाजरा, नारायण पाल, रंजन समोदर, अश्विनी राय, मानिक बर्मन, जतीश कराती, पीयूष हीरा, हरिश्चंद्र राय, विकास विश्वास, संजीत पाल, शंकर ढाली, शुभंकर बैरागी, गौरांग विश्वास, संजय सरकार, माध्वी मंडल, गोविन्द राय, हृदय मंडल, श्रुति मंडल, प्रीति मंडल, त्राप्ति मंडल, लक्ष्मी मंडल, रविन्द्र धर, डॉ. सुजीत मित्रा, समीर बवाली, प्रशांत राय, शरद राय, किशन राय, सरस्वती, ज्योत्स्ना विश्वास, अर्चना, सीमा वर्मन, ममता वर्मन, कमला वर्मन, कल्पना मल्लिक, सुमन, जमुना राय, अनीता राय, कल्पना मंडल, सुपमा राय, श्यामल राय, कनि मंडल, अमित सरकार, विष्णु सरकार, दीपांकर साना, असीम सरकार, तपन सरकार, मधु सरकार, शशांक चक्रवर्ती, मुदित सरकार और गोबिंद सरकार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नानकमत्ता।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के प्रथम बार नानकमत्ता साहिब पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
नानकमत्ता आगमन पर ठुकराल के स्वागत में भव्य रोड शो निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है और वह कंधे से कंधा मिलाकर कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं।
ठुकराल ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले चार वर्षों से वह बेसहारा थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें सहारा दिया है और वह इस विश्वास को कभी नहीं तोड़ेंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी राजनीति को खत्म करने की कोशिश की गई, लेकिन विरोधी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले की नौ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा।
इस मौके पर विधायक गोपाल सिंह राणा, अजय नारायण सिंह, प्रदीप बेदी, जैला सिंह, सुरेंद्र सिंह करनावल, प्रकाश सिंह, सतनाम सिंह निक्कू, सुखविंद्र सिंह मोमी, पिंटू सिंह, बलवंत सिंह, कृपाल सिंह समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रुद्रपुर में धार्मिक आस्था और नानकमत्ता में सियासी सक्रियता—पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का यह दोहरा कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा, जहां एक ओर उन्होंने भक्ति में सहभागिता निभाई, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन भी किया।




