

रुद्रपुर | भारतीय जनता पार्टी के संत कबीर मंडल द्वारा रुद्रपुर के सिटी क्लब में आयोजित मंडल स्तरीय बूथ सम्मेलन न केवल संगठनात्मक दृष्टि से एक सफल कार्यक्रम रहा, बल्कि इसने भाजपा की जमीनी मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह को भी प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय महेंद्र भट्ट ने अपने उद्बोधन में कहा कि “रुद्रपुर भाजपा का गढ़ है। यहाँ का कार्यकर्ता संगठन का सच्चा प्रहरी है। यदि बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक पूरी निष्ठा से काम करें, तो आने वाले विधानसभा चुनावों में विजय सुनिश्चित है।” उनके वक्तव्य ने कार्यकर्ताओं में जोश और आत्मविश्वास का संचार किया।
कार्यक्रम के संयोजक विधायक शिव अरोरा और सह-संयोजक सुरेश कोहली के कुशल नेतृत्व में सम्मेलन ने स्थानीय स्तर पर संगठन की एकता और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। बूथ सशक्तिकरण पर विशेष सत्रों के दौरान यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि भाजपा का वास्तविक बल कार्यकर्ता है, जो विचारधारा और सेवा दोनों को समान महत्व देता है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, मेयर विकास शर्मा, प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, गुंजन सुखीजा, सह प्रभारी साकेत अग्रवाल, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, सहित पार्टी के सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन का संचालन सुव्यवस्थित और अनुशासित वातावरण में हुआ, जो भाजपा के संगठनात्मक ढांचे की सुदृढ़ता को दर्शाता है।
भाजपा के इस बूथ सम्मेलन ने यह स्पष्ट कर दिया कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अब पूरी तरह मिशन मोड में है। रुद्रपुर जैसे औद्योगिक और राजनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह का सम्मेलन यह संकेत देता है कि भाजपा ने आगामी चुनावी रणभूमि के लिए अपनी तैयारी बूथ स्तर से शुरू कर दी है।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने एकस्वर में संकल्प लिया — “हर बूथ, मजबूत बूथ – भाजपा का लक्ष्य, जनसेवा और विजय।”
रुद्रपुर का यह सम्मेलन इस तथ्य को पुष्ट करता है कि भाजपा का संगठन न केवल चुनावी तैयारी का मंच है, बल्कि यह विचार और कर्म का ऐसा संगम है जहाँ कार्यकर्ता अपनी ऊर्जा, निष्ठा और राष्ट्र सेवा की भावना से पार्टी को और भी सशक्त बना रहे हैं।
किच्छा में मंडल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
किच्छा। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर चल रहे विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में, किच्छा नगर मण्डल द्वारा किच्छा चीनी मिल परिसर में एक विशाल मंडल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर नजर आया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका जोशीला स्वागत किया। इस उल्लासपूर्ण माहौल में सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने दीप प्रज्वलन कर किया।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की वर्तमान सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने आमजन के जीवन को सरल बनाने और राज्य को आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की रजत जयंती के इस अवसर पर हमें राज्य आंदोलन की भावना को पुनः स्मरण करते हुए, उसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ राज्य को विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
भट्ट ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है, जो हर परिस्थिति में संगठन की रीढ़ बनकर खड़ा रहता है। आने वाले समय में प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाना ही आगामी चुनावी सफलता की कुंजी है।
सम्मेलन के सफल संचालन में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने संयोजक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल,प्रदेश मंत्री गौरव पांडेय , प्रदेश सहकोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, मंडल प्रभारी अमित नारंग, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी गोरया, पिंकी डिमरी, महामंत्री मुकेश कोली, शरण संधू, सभासद सतीश गुप्ता, संदीप अरोड़ा, देवेंद्र शर्मा, चंदन जायसवाल, संजीव खन्ना, संजीव सिंह, धर्मराज जायसवाल, सुरेंद्र चौधरी, ओम तनेजा, शीशपाल राणा, कमलेंद्र सेमवाल, सुभाष तनेजा, दिनेश भाटिया, नितिन वाल्मीकि, विशाल गुप्ता, यश मान, केतन कालरा, प्रकाश पंत, प्रकाश अरोड़ा, लता सिंह, आरती दुबे, संगीता शर्मा, कविता मान, सुनीता गंगवार, मधु गुप्ता, सुनीता सिंह, शैल शुक्ला, सचिन वाल्मीकि राजकुमार कोली, विनोद कोली, भैरव जोशी, श्याम सुंदर बिष्ट समेत समस्त शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सम्मेलन में सभी शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ समितियों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिसने संगठन की जमीनी मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक एवं सम्मेलन के संयोजक राजेश शुक्ला ने सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन न केवल संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक है, बल्कि राज्य स्थापना के इस ऐतिहासिक अवसर पर पार्टी की आगामी चुनावी तैयारियों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करने वाला साबित होगा।
किच्छा में आयोजित यह मंडल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन भाजपा संगठन की प्रतिबद्धता, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और राज्य के विकास के प्रति साझा संकल्प का जीवंत प्रमाण बन गया।




