पाकिस्तान टीम के फखर जमान और शाहीन अफरीदी अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे. वो बेशर्मी पर उतर आए और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में अंपायर के साथ बदतमीजी की.

Spread the love

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में मैच हुआ और श्रीलंका की पारी के 19वें ओवर में एक कैच को लेकर बवाल हुआ. इसी के बाद पाकिस्तानी प्लेयर अंपायर से भीड़ गए. बाद में इन खिलाड़ियों ने उनके फैसले का मजाक भी बनाया. ICC से उन्हें इसी को लेकर कड़ी सजा मिल सकती है.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

कैच को लेकर बवाल हुआ शुरू

ट्राई सीरीज फाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान 19वें ओवर में शाहीन अफरीदी गेंद डाल रहे थे. दासुन शनाका शॉट लगाने गए और ऐज लग गया. गेंद ऊपर गई और फखर जमान ने डाइव लगाकर कैच पकड़ा. फैसला तीसरे अंपायर के पास गया और उन्होंने नॉट आउट करार दे दिया. फखर जमान और पाकिस्तान टीम को ये फैसला पसंद नहीं आया. वो अंपायर से बहस करने लग गए.


Spread the love