पिता 11 ला रबिका 25 अविमा उत्तर 20 मुथुस 67 भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कारण रुका हुआ इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन (IPL 2025) फिर से शुरू होने जा रहा है। शनिवार को कोलकाता में टूर्नामेंट का दोबारा आगाज होगा।

Spread the love

लेकिन इससे पहले विदेशी खिलाड़ियों को लेकर फ्रेंचाइजियों की टेंशन बढ़ गई है। राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण कई खिलाड़ियों की वापसी काफी कठिन लग रही है। इस बीच, आईपीएल 2025 (IPL 2025) के चलते दक्षिण अफ्रीका ने अपने एक फैसले में बड़ा बदलाव किया है। IPL 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ने बदला अपना फैसला इंडियन प्रीमिय…

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कारण रुका हुआ इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन (IPL 2025) फिर से शुरू होने जा रहा है। शनिवार को कोलकाता में टूर्नामेंट का दोबारा आगाज होगा। लेकिन इससे पहले विदेशी खिलाड़ियों को लेकर फ्रेंचाइजियों की टेंशन बढ़ गई है। राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण कई खिलाड़ियों की वापसी काफी कठिन लग रही है। इस बीच, आईपीएल 2025 (IPL 2025) के चलते दक्षिण अफ्रीका ने अपने एक फैसले में बड़ा बदलाव किया है।

IPL 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ने बदला अपना फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को फिर से शुरू होने में दो दिन शेष हैं। 17 मई को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टक्कर होगी। लेकिन इस भिड़ंत से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। टूर्नामेंट के कारण दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने अपना एक फैसला बदल दिया है। दरअसल, ऐसी खबरें आ रही थींकि अफ्रीकी खिलाड़ी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी के लिए 26 मई को अपने देश के लिए रवाना होंगे।

IPL 2025 प्लेऑफ़ के लिए उपलब्ध होंगे अफ्रीकी खिलाड़ी

मंगलवार को दक्षिण अफ्रीकी टीम के मुख्य कोच शुकरी कॉनराड ने कहा था कि हमारे लिए शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आईपीएल और बीसीसीआई के साथ प्रारंभिक समझौते के मुताबिक 25 मई को फाइनल खेला जाना था और हमारे खिलाड़ी 26 को ही अपने देश वापिस लौट जाएंगे, ताकि 30 मई को उड़ान से भरने से पहले उन्हें समय मिल जाए। लिहाजा, इसकी वजह से प्रोटियाज़ खिलाड़ियों को प्लेऑफ़ करना पड़ता है। लेकिन अब दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने अपना फैसला बदल दिया है।

IPL 2025 खेलकर इस लौटेंगे घर

वेस्ट ऑस्ट्रेलियन टुडे के हवाले से आई रिपोर्ट्स की माने तो क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अपने फैसले से यू-टर्न लेते हुए अभ्यास की तारीखों में बदलाव किया है। अफ्रीकी खिलाड़ी 3 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी शुरू करेंगे। यानी आईपीएल 2025 में शामिल प्रोटियाज़ खिलाड़ी प्लेऑफ़ के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि लंदन में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 2025 खेला जाएगा। 11 जून से लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

IPL 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी

कोर्बिन बॉश (मुंबई इंडियंस), वियान मुल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद), मार्को यानसेन (पंजाब किंग्स), एडन मार्करम (लखनऊ सुपर जायंट्स), लुंडी एंगीडी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू), कगिसो रबाड़ा (गुजरात टाइटंस), रायन रिकलटन (मुंबई इंडियंस) और ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिस्टलस)


Spread the love