

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार

देहरादून – खजानदास रुद्रप्रयाग – भरत चौधरी हरिद्वार – मदन कौशिक, रुड़की -प्रदीप बत्रा नैनीताल – राम सिंह कैड़ा
उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार, नए कैबिनेट मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के तहत कई विधायकों को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राजपुर रोड (देहरादून) से विधायक खजान दास, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, हरिद्वार से मदन कौशिक, रुड़की से प्रदीप बत्रा तथा भीमताल से राम सिंह कैरा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा गया कि उनके अनुभव और नेतृत्व से राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी विश्वास जताया गया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाएगी।
साल 2022 के चुनावों में बीजेपी में शामिल हुए और चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। अब धामी सरकार में कैबिनेट में जगह मिली है।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
कौन हैं प्रदीप बत्रा
प्रदीप बत्रा राजनीति के साथ व्यवसाय के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वो पेशे से व्यवसायी भी हैं। उनकी दुकानें और होटल के साथ कंपनी का कारोबार भी चल रहा है। उत्तराखंड में ही जन्मे प्रदीप बत्रा के पिता का नाम राम प्रकाश है। प्रदीप ने मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने बीएसएम डिग्री कॉलेज रुढ़की से अपना परास्नात पूरा किया है।
प्रदीप बत्रा का राजनीतिक सफर





प्रदीप बत्रा हरिद्वार की रुड़की विधानसभा सीट से बीजेपी के वर्तमान विधायक हैं। इससे पहले साल 2012 और साल 2017 में प्रदीप बत्रा रुड़की विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। साल 2022 में प्रदीप बत्रा ने पार्टी बदल ली और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। 2022 के चुनावों में एक बार फिर से प्रदीप बत्रा ने जीत दर्ज की और विधायक बने। रुड़की विधानसभा सीट से लगातार तीन बार चुने जाने के बाद अब उनको इनाम मिला है और वो धामी सरकार में मंत्री बन गए हैं।




