कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत मंगलवार को एक बार फिर खराब हो गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी को दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

Spread the love

सांस की परेशानी के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इस वजह से उन्हें मंगलवार देर रात गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। चेस्ट मेडिसिन के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। श्रीमती गांधी के साथ उनके पुत्र और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा सांसद पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं। यह भी बताया जा रहा है कि उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

पहले भी हो चुकी हैं बीमार
गौरतलब है कि इससे पहले भी सोनिया गांधी की तबीयत खराब हो चुकी है। इस साल की शुरुआत उन्हें सांस संबंधी परेशानी के चलते गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, जून 2025 में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें पेट से संबंधित समस्या के लिए सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के तहत सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा वह कई बार रूटीन चेकअप के लिए भी अस्पताल जा चुकी हैं।

खराब स्वास्थ्य के बावजूद सक्रिय
हालांकि बीमारी के बावजूद वह अपनी जिम्मेदारियां पूरी शिद्दत से निभा रही हैं। पिछले दिनों, जब पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने उन्हें पत्र लिखा था तो सोनिया ने उन्हें जवाब भी दिया था। सोनिया गांधी को संबोधित पत्र में देवगौड़ा ने कहा था कि संसद और उसके परिसर में बिना सोचे-समझे जो अराजकता फैलाई गई है, उससे वह बहुत परेशान हैं। यह अराजकता मुख्य रूप से विपक्षी दलों द्वारा फैलाई गई है।

जनता दल (सेक्युलर) के नेता ने कहाकि मुझे दृढ़ता से लगता है कि विपक्ष के नेता के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने संसद के अंदर और उसके परिसर में अत्यधिक व्यवधान उत्पन्न किया है। पत्र का जवाब देते हुए, सोनिया गांधी ने कहाकि प्रिय देवेगौड़ा जी, मुझे अभी आपका 16 मार्च 2026 का पत्र मिला है। मैंने इसे ध्यान से पढ़ा है और आपकी चिंताओं को संज्ञान में लिया है।


Spread the love