प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता पर बल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा – हर कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा को संकल्पबद्ध

Spread the love

किच्छा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 121वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करते हुए पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कश्मीर में लौट रही शांति और विकास ने आतंक के आकाओं की बेचैनी बढ़ा दी है, जिसके चलते वे इस प्रकार की नापाक हरकतें कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ भारतीयों की एकता को आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ी ताकत बताया और पूरे देश से इस एकजुटता को और मजबूती देने का आह्वान किया।

रिपोर्ट: अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर शैल ग्लोबल टाइम्स / हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स

प्रधानमंत्री के इस संबोधन को किच्छा नगर मंडल के वार्ड-6, बूथ नंबर-95 पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के पश्चात् पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों की भावनाओं को मुखर रूप से व्यक्त किया है। पहलगाम आतंकी हमले की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। आज पूरा देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है। हम सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संकल्पों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र सेवा में तत्पर हैं।”

शुक्ला ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश हर भारतीय में एक नई ऊर्जा और नया आत्मविश्वास भरता है। “यह कठिन समय हमें अपने कर्तव्यों को और अधिक निष्ठा से निभाने की प्रेरणा देता है। हर कार्यकर्ता को चाहिए कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्रयासों को और तेज करे,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम में भाजपा किच्छा मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, निवर्तमान सभासद संदीप अरोड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, संजीव खन्ना, मुकेश कोली, ओम तनेजा, प्रकाश पंत, सुरेंद्र चौधरी, धनीराम, महेंद्र पाल, जितेंद्र गुप्ता, राजकुमार कोली, प्रदीप पुजारा, श्याम सुंदर बिष्ट, विनोद कोली, देवेंद्र शर्मा, शैली फुटेला, कविता मान, नितिन वाल्मीकि, चंदन जायसवाल, विकी अरोड़ा, राजकुमार कलरा, मलकीत सिंह, सचिन वाल्मीकि, रमन कोली, हारून मलिक, दिलीप जीना, महेंद्र ठाकुर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को लेकर गहरी भावनात्मक एकजुटता दिखाई दी। सबने एक स्वर में आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई को अंतिम मुकाम तक ले जाने का संकल्प लिया।



Spread the love