भगवान चन्द्रदेव जी महाराज के प्रकटोत्सव पर श्रद्धाभाव से हुई पूजा-अर्चना, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी हुए शामिल

Spread the love

रुद्रपुर, 18 जून 2025। श्री भुर्जी समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में भगवान चन्द्रदेव जी महाराज के प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति से ओतप्रोत धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान चन्द्रदेव जी महाराज को नमन किया।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट!

उत्तराखंड प्रवक्ता: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। भक्ति और सामूहिक सहभागिता के इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना दिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भगवान चन्द्रदेव जी महाराज की पूजा कर सभी क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की व्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान दिया। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—

धर्मेन्द्र चन्द्रा (अध्यक्ष), रोशन लाल चन्द्रा (उपाध्यक्ष), राजीव कुमार चन्द्रा (सचिव), विजय पाल चन्द्रा, वीरेन्द्र कुमार चन्द्रा, विनोद चन्द्रा, रतन लाल चन्द्रा, राजेन्द्र चन्द्रा, राजेश चन्द्रा, रमेश चन्द्रा, पप्पू चन्द्रा, सोमपाल चन्द्रा, सत्यपाल चन्द्रा, अशोक कुमार चन्द्रा, राजकुमार चन्द्रा, मनोज कुमार चन्द्रा, पूरन लाल चन्द्रा, गेंदन लाल चन्द्रा, जितेन्द्र कुमार चन्द्रा, सुभाष चन्द्रा, ओमप्रकाश चन्द्रा, महेन्द्र पाल, रवि चन्द्रा, नरेश चन्द्रा, सुरेश चन्द्रा, राजू चन्द्रा, बबलू चन्द्रा, शंकर लाल चन्द्रा, सुनील चन्द्रा, राजीव चन्द्रा, दीनानाथ चन्द्रा, झम्मन लाल चन्द्रा सहित समाज के तमाम श्रद्धालु एवं पदाधिकारी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के युवाओं व वरिष्ठजनों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। संपूर्ण आयोजन श्रद्धा, सेवा और संगठन की मिसाल बन गया।



Spread the love