

रुद्रपुर। वार्ड–39 के पार्षद सौरव राज बेहड़ पर हुए हमले के विरोध में आयोजित तिलक राज बेहड़ की महापंचायत में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्मा गया। महापंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने तीखे शब्दों में प्रशासन और सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि “यह हमला सिर्फ एक पार्षद पर नहीं, बल्कि जनता के जनादेश और लोकतंत्र पर हमला है।”

महापंचायत के दौरान रुद्रपुर सी ओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विधायक तिलक राज बेहड़ से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद सी ओ सिटी ने महापंचायत में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। उन्होंने स्पष्ट आश्वासन दिया कि हमले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और बहुत जल्द पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। एसएसपी के आश्वासन के बाद उपस्थित लोगों में कुछ हद तक संतोष देखा गया, हालांकि जनता ने शीघ्र कार्रवाई की मांग
ठुकराल ने कहा कि जिस शहर में विधायक, पूर्व मंत्री, प्रशासनिक अमला और पुलिस तंत्र मौजूद हो, वहां एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर सरेआम हमला होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने सवाल उठाया कि 36 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद हमलावरों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? क्या अपराधियों को किसी राजनीतिक संरक्षण का भरोसा है?
महापंचायत में बड़ी संख्या में पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता, युवाओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। मंच से बोलते हुए राजकुमार ठुकराल ने दो टूक कहा कि यदि जल्द दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा—
“आज पार्षद पर हमला हुआ है, कल आम आदमी पर होगा। अगर अब भी पुलिस और प्रशासन नहीं जागे, तो जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।”
कानून-व्यवस्था पर सीधा हमला
पूर्व विधायक ने रुद्रपुर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे विवाद अब खुलेआम हिंसा में बदल रहे हैं और प्रशासन केवल “जांच जारी है” कहकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है।
ठुकराल ने कहा कि यह मामला चाहे किसी सड़क विवाद या आपसी कहासुनी से शुरू हुआ हो, लेकिन जिस तरह से हमला किया गया और गंभीर चोटें आईं, उसने इसे साधारण घटना से कहीं आगे खड़ा कर दिया है।
जनता का गुस्सा, प्रशासन से जवाब की मांग
महापंचायत में मौजूद लोगों ने एक सुर में पुलिस प्रशासन से सवाल किए। वक्ताओं ने कहा कि—
सीसीटीवी फुटेज अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई?
संदिग्धों से पूछताछ में देरी क्यों हो रही है?
क्या रसूखदारों के दबाव में कार्रवाई धीमी की जा रही है?
रुद्रपुर में आयोजित महापंचायत का सफल संचालन उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाते हुए वक्ताओं को मंच प्रदान किया और जनता की भावनाओं व मुद्दों को प्रभावी रूप से सामने रखने में अहम भूमिका
लोगों का कहना था कि यदि आज एक निर्वाचित पार्षद सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित महसूस करेगा?
राजनीतिक संदेश भी स्पष्ट
राजकुमार ठुकराल के भाषण को केवल समर्थन भाषण नहीं, बल्कि एक स्पष्ट राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की पहली जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




