पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया-बुझाया। उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की और प्रशासन से समन्वय कर स्थिति को नियंत्रण में कराया, जिससे बड़ा टकराव टल सका और कानून-व्यवस्था बहाल

Spread the love

रूद्रपुर। काशीपुर मार्ग पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने डंपर पर पथराव कर दिया, जिस पर पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।
जानकारी के अनुसार रम्पुरा निवासी बबलू गल्ला मंडी में काम करता था। सोमवार रात वह बाइक से घर लौट रहा था। काशीपुर मार्ग पर तेज गति से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया, जिससे बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक भागने लगा, लेकिन लोगों ने पीछा कर वाहन को रोक लिया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान मृतक के परिजन और परिचित भी वहां पहुंच गए और रोष में डंपर पर पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा। घटना के चलते मुख्य मार्ग पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद शव को रम्पुरा स्थित मृतक के घर भिजवा दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Spread the love