रूद्रपुर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की सक्रियता—धार्मिक आयोजनों और छात्र राजनीति में रही गूंज

Spread the love

रूद्रपुर। नगर में पिछले दो दिनों से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की सक्रियता धार्मिक व सामाजिक आयोजनों के साथ-साथ छात्र राजनीति में भी देखने को मिली।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

छात्र संघ अध्यक्ष रजत बिष्ट ने लिया आशीर्वाद
छात्रसंघ चुनाव में विजयी होकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान समर्थकों ने फूलमालाओं और शॉल ओढ़ाकर रजत बिष्ट का स्वागत किया। ठुकराल ने छात्र नेता से छात्रहितों के लिए सक्रिय होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर शिव कुमार, किरन सरदार, आनंद शर्मा, अंकित गिरी, अनूप कोली, राजीव गुप्ता, रोहित पाठक, अनिल कोली, उपदेश सागर, राधेश्याम, कमल पोपली, विजय कुमार, ललित बिष्ट, आकाश मंटू, अशोक यादव, शिव कुमार शिब्बू, रमेन विश्वास, केशव कोली आदि मौजूद रहे।

दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर विजयनगर काली नगर एवं जगदीशपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ भी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पूजा-अर्चना कर किया। उन्होंने आरती कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। ठुकराल ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति, आस्था और एकता का संदेश देती है। यह केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि संस्कृति और सामाजिक समरसता का पर्व भी है।

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की भांति हमें भी समाज से नकारात्मकता, भेदभाव और असहिष्णुता का नाश कर सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर बढ़ना चाहिए। दोनों ही आयोजनों में समिति पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं ने ठुकराल का भव्य स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। विजयनगर और जगदीशपुर दोनों जगहों पर भव्य पंडाल, प्रतिमा सज्जा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजनों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीनाथ विश्वास, समाजसेवी संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, मृदुल हालदार, सत्यम साहा, रंजन सरकार, कमलेश मंडल, दीपांकर मिस्त्री, नारायण चंद्र साहा, त्रिनाथ विश्वास, तेज सिंह, सुभाष व्यापारी समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

भागवत कथा में किया बाल व्यास का सम्मान
शास्त्री नगर गड्ढा कॉलोनी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भी राजकुमार ठुकराल पहुंचे और 15 वर्षीय बाल व्यास कृष्णा शरण महाराज को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मात्र धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक है। गीता का संदेश आज भी समाज को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर गौकर्ष जी महाराज, पंडित कपिल महाराज, पार्षद महेन्द्री शर्मा, माया श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

रूद्रपुर में लगातार आयोजनों में उपस्थिति दर्ज कराते हुए पूर्व विधायक ठुकराल ने जहां धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया, वहीं छात्र राजनीति में भी युवाओं का मार्गदर्शन कर अपनी सक्रियता का परिचय दिया।



Spread the love