साइकिल वेलोड्रम के एक वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य साइकिल रैली

Spread the love


रुद्रपुर। साइकिल वेलोड्रम के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। रैली में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा रहे।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

उनके साथ प्रभारी उपनिदेशक राशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ाधिकारी उधम सिंह नगर जानकी कारकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल निर्मला पंत, भारतीय साइक्लिक फेडरेशन के सचिव श्री मनिंदरपाल, उत्तराखंड साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी, सचिव दिवेश पांडे, ओलंपिक एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव श्री डी.के. सिंह, कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व खेल अधिकारी श्री नागेन्द्र शर्मा, युवा कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह रावत सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा ने स्वयं साइकिल रैली में प्रतिभाग कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि साइकिलिंग न केवल एक उत्कृष्ट खेल है बल्कि यह स्वास्थ्य, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान वेलोड्रम की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया और भविष्य में साइकिलिंग को और अधिक प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। आयोजन ने जिले में खेल संस्कृति को मजबूती देने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया।


Spread the love