

रुद्रपुर में हिमाद्री जन सेवा समिति (रजि०) के तत्वावधान में सिटी क्षेत्र स्थित सामिया परिसर में उत्तराखंड की लोक कला, लोक संस्कृति एवं लोक विरासत को समर्पित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद पर्वतीय वाद्य यंत्रों की गूंज और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।
कार्यक्रम में देवभूमि उत्तराखंड की पहचान माने जाने वाले छोलिया नृत्य, पारंपरिक पहाड़ी लोकनृत्य एवं लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। महिला कलाकारों की टोली द्वारा प्रस्तुत नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता ने नई पीढ़ी के सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
“उत्तराखण्डस्य लोकसंस्कृत्याः भव्यं सांस्कृतिकं आयोजनम्”
इस सांस्कृतिक आयोजन में सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, सीएमओ रुद्रपुर डॉ. के.के. अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित नारंग,
उत्तराखंड पूर्व महा महानिदेशक (स्वास्थ्य) “डी-जी हेल्थ”डॉ. अमिता उप्रेती,
भाजपा नेता पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष किच्छा कमलेंद्र सेमवाल,
मोहिनी बिष्ट, भाजपा नेता भारत भूषण चुग, डॉक्टर साह खान, बंगाली कल्याण समिति के अध्यक्ष दिलीप अधिकारी, ममता त्रिपाठी, दीपा मटेला, सुरेश कोहली, जमील अहमद ,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हिमाद्री जन सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष एडवोकेट एस.एस. रावत, महामंत्री के.एस. भंडारी, बीएन बेलवाल, पूरन दानू, डॉ. कुंदन सिंह राठौड़ सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने से लेकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम स्थल पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक ऐपण कला, हस्तशिल्प, पुस्तक एवं विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-साथ पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए, जिनका लोगों ने भरपूर आनंद लिया। बच्चों के लिए झूले और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र रहे।
इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने, महिलाओं के स्वावलंबन को बढ़ावा देने और युवाओं व बच्चों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया गया।




