

पौड़ी। हिमालय क्रांति पार्टी (HKP) ने विधानसभा क्षेत्र पौड़ी में जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों और दृष्टिपत्र को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। दिनांक 5 अप्रैल को प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बनतापानी, खांड्यूसैण और पथराड़ाखाल क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और पार्टी का दृष्टिपत्र वितरित किया। साथ ही क्षेत्र के अनेक प्रमुख एवं दर्शनीय स्थलों पर पार्टी के झंडे भी लगाए गए, जिससे संगठन की सक्रियता और विस्तार का संदेश आम जनता तक पहुंचाया गया।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए पार्टी नेताओं ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, विकास के मुद्दों और क्षेत्रीय दलों की भूमिका पर चर्चा की। इस अवसर पर यह भी देखने को मिला कि जनता का रुझान पारंपरिक दलों से हटकर क्षेत्रीय विकल्पों की ओर सकारात्मक रूप से बढ़ रहा है, जिसे पार्टी अपने लिए शुभ संकेत मान रही है।
अभियान में प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट के साथ जिला महासचिव पपेंद्र सिंह रावत, कोट ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सिंह बेलवाल, पौड़ी नगर उपाध्यक्ष सुरेश चमोली और नगर महासचिव विपिन कुकरेती सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में इस प्रकार के जनसंपर्क अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, ताकि पार्टी की नीतियों और क्षेत्रीय मुद्दों को मजबूती से जनता के सामने रखा जा सके।




