महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रविवार को उत्तराखंड आगमन हुआ। उनका देवभूमि में भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति आज से देहरादून में शुरू हो रहे दो दिवसीय विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।

Spread the love

इस बीच रविवार को एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे मंत्री-विधायकों के प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ। इससे वे काफी नाराज नजर आए।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

उत्तराखंड में एक बार फिर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच प्रोटोकॉल विवाद सामने आया है। ताजा मामला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून आगमन से जुड़ा है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पहुंचे विधायकों और सांसदों को अधिकारियों के रवैये का सामना करना पड़ा।

अधिकारियों की मौज, विधायकों को बस में ठूंसा

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति के स्वागत के लिए जहां विधायक और सांसदों को बस में बैठाकर विशेष विमान तक ले जाया गया, वहीं वरिष्ठ अधिकारी अपने वाहनों से सीधे एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश कर गए। इस घटना से नाराज जनप्रतिनिधियों ने मौके पर ही अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई और मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत दर्ज कराई।

घटना की पुष्टि खुद प्रदेश के प्रोटोकॉल मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उधर, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने भी इस मामले नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अधिकारियों की सरकार होती है।


Spread the love