


रुद्रपुर, 28अप्रैल2025 पेंशनर्स सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी उत्तराखंड का ऐतिहासिक द्वितीय महाअधिवेशन सम्पन्न

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता

संस्था के महासचिव पी,सी शर्मा रक्तदान करते हुए
निर्धारित कार्यक्रमानुसार पेंशनर्स सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय महाअधिवेशन कल देर रात तक उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रुद्रपुर श्री शिव अरोरा एवं वरिष्ठ कल्याण परिषद उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री नवीन वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अधिवेशन में संस्था की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा और सम्मानपूर्ण व्यवहार की स्थायी गारंटी की मांग प्रमुखता से उठाई गई। विधायक श्री अरोरा ने मंच से घोषणा की कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयुक्त पार्क और संस्था कार्यालय हेतु स्थान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, उपाध्यक्ष श्री नवीन वर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान हेतु शासन स्तर पर गंभीर पहल का आश्वासन दिया।

पेंशनर्स के लंबित मुद्दों पर मुख्यमंत्री को पत्र
संस्था की ओर से विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें विशेष रूप से गोल्डन कार्ड धारकों के लिए सरकारी एवं निजी अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा लागू करने हेतु आदेश निर्गत कराने की मांग की गई।

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुविधा हेतु व्यापक मांग पत्र प्रस्तुत
श्री नवीन वर्मा को एक अलग मांग पत्र सौंपा गया जिसमें –
- शहरों में वरिष्ठ नागरिक पार्कों का निर्माण,
- सुरक्षित पैदल पथों की व्यवस्था,
- सार्वजनिक पुस्तकालयों की स्थापना,
- सभी सरकारी कार्यालयों एवं अस्पतालों में पृथक काउंटर की स्थापना,
- और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल थीं।
श्री वर्मा ने इन सभी मांगों पर सहमति जताई और शीघ्र निर्णय का आश्वासन दिया।
चिकित्सा शिविर में भारी उत्साह
सम्मेलन के दौरान आयोजित चिकित्सा शिविर में 146 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिसमें 25 लोगों की रक्त जांच तथा 45 लोगों की ब्लड शुगर जांच की गई। इस अवसर पर श्रीमती पुष्पा पंत (हल्द्वानी) ने अंगदान करने की सार्वजनिक घोषणा की, जो कार्यक्रम का प्रेरणादायी क्षण रहा।
रक्तदान में चेतन शर्मा, पीसी शर्मा, नंदी शर्मा, कुमारी वशीका शर्मा, हेम पंत, नकुल पांगती, प्रेम गंगवार आदि ने प्रमुख योगदान दिया।
सम्मान समारोह में विशेष व्यक्तित्वों का अभिनंदन
सम्मेलन में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, पर्यावरण मित्रों, राज्य आंदोलनकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों, पर्यावरणविदों, समाजसेवियों एवं सांस्कृतिक दलों को शाल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन के प्रमुख अतिथि एवं गणमान्य व्यक्ति
- डॉ. के.एस. शाही, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर
- डॉ. के.के. अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी, उधमसिंह नगर
- पूर्व दर्जा राज्य मंत्री श्री हरीश पनेरु
- पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व सक्षम अध्यक्ष श्री ललित पंत
- डॉ. आर.के. पांडे, पूर्व महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
- डॉ. अमिता उप्रेती, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा
- सामाजिक कार्यकर्ता हरविंदर सिंह चुघ, ममता जीना नन्निना, रेनू जुनेजा, डॉ. ए.वी. उपाध्याय, डॉ. वी.एस. भसौड़ा, जावेद रहीम आदि।
प्रबुद्धजनों की उपस्थिति
हरीहर लोहनी, वी.डी. अंडोला, गणेश जोशी, सरिता चौधरी (भाजपा मंडल अध्यक्ष), पिंकी डिमरी, उमेश चंद्र पाठक, मदन सिंह विष्ट, राजीव कुमार श्रीवास्तव, डी.एस.के. मित्तल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विशिष्ट कुमार, गिरीश चन्द्र परगांई, हरीश जोशी, गिरीश चंद्र परगाई, रेवाधर जोशी का विशेष सम्मान किया गया।
महाअधिवेशन का संचालन एवं संयोजन
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एल.एम. उप्रेती ने की एवं संचालन हरीश चंद्र परगाई द्वारा किया गया।
मुख्य संयोजक : गिरीश जोशी, संयोजक : गिरीश चंद्र परगाई, कल्याण राम।
सक्रिय सहयोगियों में : जगदीश कांडपाल, टी.सी. जोशी, लक्ष्मी चंद पंत, अरविंद मिश्रा, शंकर गोस्वामी, ओमप्रकाश अरोड़ा आदि प्रमुख रहे।
मातृशक्ति की ओर से : श्रीमती चंद्रा पंत, गायत्री शर्मा, पुष्पा जोशी, विमला शर्मा, हेमंती पाठक, मंजू कांडपाल आदि।
बाल प्रतिभाएं : मनन पांडे, निश्चय पांडे, कपिल मेलकानी व आकर्ष।
उपस्थिति,महाअधिवेशन में प्रदेश भर से सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
(पी.सी. शर्मा)प्रदेश महासचिव, पेंशनर्स सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी उत्तराखंड
महाअधिवेशन के समापन पर संस्था के प्रदेश महासचिव श्री पी.सी. शर्मा ने मंच से सभी उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, अतिथियों और सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “आप सभी का आशीर्वाद और समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। वृद्धजनों के लिए सम्मान, सेवा और सुरक्षा का जो संकल्प हमने लिया है, उसे पूरा करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत रहेंगे।” उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अगले वर्ष प्रस्तावित तृतीय महासम्मेलन में और अधिक उत्साह एवं ऊर्जा के साथ उपस्थित होकर इस पवित्र आंदोलन को मजबूती दें। वृद्धजन समाज की धरोहर हैं, उनका सम्मान हमारा धर्म है।
सम्मेलन में संस्था के अध्यक्ष डॉ. एल.एम. उप्रेती ने गहन भावनाओं के साथ सभी वरिष्ठ नागरिकों, अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, “आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और उपस्थिति इस आयोजन की आत्मा हैं। वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य निधि हैं, जिनके अनुभव से भविष्य संवरता है।” डॉ. L,M उप्रेती ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. अमिता उप्रेती (पूर्व डीजी हेल्थ, उत्तराखंड) की सहभागिता को भी विशेष उल्लेखनीय बताते हुए इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने सभी से अगली बार और अधिक जोश एवं श्रद्धा के साथ सम्मिलित होने की अपील की।

पूर्व डीजी हेल्थ उत्तराखंड, डॉ. अमिता उप्रेती ने सम्मेलन को अपने गरिमामय उपस्थित से गौरवान्वित किया। उन्होंने पहाड़ी संस्कृति के प्रतीक झोड़ा नृत्य की प्रस्तुति देकर सभागार को ऊर्जा और सांस्कृतिक गर्व से भर दिया। उन्होंने वृद्धजनों के सम्मान को समाज की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।





