

रुद्रपुर/खेड़ा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाईचारा एकता मंच ट्रस्ट द्वारा आशुतोष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खेड़ा में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह और स्टॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)रुद्रपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाईचारा एकता मंच का 6बा नारी सम्मान समारोह आशुतोष विद्या मंदिर खेड़ा में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खटीमा से पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री संतोष गौरव एवं समाजसेवी आरिफ अंसारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली सैकड़ो महिलाओं को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया वहीं कार्यक्रम में पहुंचने वाली सभी महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने बताया कि भाईचारा एकता मंच हमेशा से गरीब बस्तियों में रहने वाले लोगों की समस्याओं के लिए आवाज उठाता रहा है और अब भाईचारा एकता मंच बस्तियों के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उनके अधिकारों के लिए लड़ेगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भी विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित कर भाईचारा एकता मंच महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता राम प्रकाश गुप्ता, अवतार सिंह बिष्ट, गुरविंदर सिंह,रामपाल सिंह, उमेश भारती, काजल गंगवार ,सुमन पंत , शीला चौधरी, रश्मि रघुवंशी, आसमा बी ,बलजीत कौर, विमला बावरा, नन्ही देवी, अनीता, रिंकू यादव, मीनू राय, सीमा शर्मा, मीना गंगवार, सुनीता, मीना देवी, सीमा, साक्षी गुप्ता, सहित सैकड़ो भाईचारा एकता मंच के सदस्य व पदाधिकारी तथा सैकड़ो अन्य बस्ती के लोग मौजूद रहे
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय महिलाओं की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया गया।
यह सम्मेलन महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समान अवसर सुनिश्चित करने का संकल्प है। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
भाईचारा एकता मंच समाज में सौहार्द, समानता और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला एक सामाजिक संगठन है। यह मंच जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर समाज में एकता और सम्मान का संदेश देता है। विशेष रूप से महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मंच समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जैसे अवसरों पर महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान देकर उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।




