भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा, 7 यात्रियों की मौत, 13 गंभीर घायल

Spread the love


अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैंण क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दुर्घटना में 7 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह हादसा प्रभावित परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति है।
प्रशासन से घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की जा रही है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति

जनपद अल्मोड़ा के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद है। दिवंगतों की आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को संबल मिले। घायलों के उपचार हेतु प्रशासन सतर्क है। सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

खबर अपडेट की जा रही है क्रमशः


Spread the love