हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को विशेष महत्व दिया गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस तिथि से भगवान विष्णु के साथ-साथ धन की देवी मां लक्ष्मी का भी खास कनेक्शन होता है.

Spread the love

आमतौर पर पूर्णिमा के दिन लोग अपने घर में सत्यनारायण भगवान की पूजा करते हैं. इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर विधि-विधान से मां लक्ष्मी की उपासना करने से उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिसके परिणामस्वरुप जीवन से धन संकट दूर होने लगता है. दृक पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल को पड़ने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि चैत्र पूर्णिमा के दिन किन आसान कार्यों को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होगी.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

मां लक्ष्मी का सामने जलाएं दीपक

शास्त्रों के अनुसार, पूर्णिमा के दिन दीपक जलाना अत्यंत शुभ फलदायी होता है. मान्यता है कि इस दिन घर में पीतल का दीया जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. ऐसे में चैत्र पूर्णिमा के दिन घर में गाय के घी का दीपक जालाएं. इसके बाद दीपक को मां लक्ष्मी की प्रतिमा की दाईं ओर रखें. अगर आप तिल के तेल का दीपक जलाते हैं, तो उसे मां लक्ष्मी की बाईं ओर रखें. मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन इस विधि से घर में दीपक जलाने से बड़ा से बड़ा आर्थिक संकट दूर हो जाता है.

पूर्णिमा के दिन किस वक्त जलाएं दीपक

शास्त्रों में प्रदोष काल को बेहद शुभ माना गया है. प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद के समय को कहते हैं. ऐसे में पूर्णिमा के दिन अगर आप दीया जलाने का विचार कर रहे हैं, तो उसे प्रदोष काल में जलाएं. प्रदोष काल में दीपक जलाने से पहले मां लक्ष्मी का विधिवत पूजन करना अनिवार्य माना जाता है. ध्यान रहे कि पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में दीपक जलाने के बाद उसे उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में रखें.

श्रीसूक्त के पाठ से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्रीसूक्त का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसे में चैत्र पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के सामने दीपक जलाएं और वहीं बैठकर श्रीसूक्त का पाठ करें. ध्यान रहे कि इस दिन श्रीसूक्त का जितना अधिक पाठ करें, लाभ भी उतना ही अधिक होगा.

घर में स्थापित करें श्रीयंत्र

सनतान धर्म यंत्र पूजा को खास माना गया है. मान्यता है कि यंत्र पूजा से देवी-देवता जल्द ही प्रसन्न होकर मनोकामना पूर्ण करते हैं. यही वजह है कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में श्रीयंत्र स्थापित किया जाता है. ऐसे में अगर आप भी मां लक्ष्मी की असीम कृपा पाना चाहते हैं, तो चैत्र पूर्णिमा के दिन विधि-विधान से घर में श्रीयंत्र स्थापित कर उसकी पूजा करें. मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन घर में श्रीयंत्र को स्थापित कर उसकी पूजा करने से मां लक्ष्मी धन और ऐश्वर्य का वरदान देती हैं.

मां लक्ष्मी को चढ़ाएं कमल का फूल

कहते हैं भगवान भक्त के भाव को अधिक पसंद करते हैं. इसलिए अगर भक्तिभाव से भगवान को कुछ अर्पित किया जाता है, तो वे प्रसन्न होते हैं. ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन उन्हें कमल का फूल अर्पित करें. मान्यता है कि कमल का फूल अत्यंत प्रिय है इसलिए उनका एक नाम कमलासना भी है. पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करने से धन से जुड़ी हर समस्या का हल निलकता है और जीवन में सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है.


Spread the love