पहलगाम आतंकी हमले के बदले भारत की पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एयर स्ट्राइक के दौरान पंजाब के बठिंडा में गेहूं के खेत में प्लेन क्रैश हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत और 9 लोग घायल हुए हैं।

Spread the love

प्लेन किसका है अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन खबरों के अनुसार पाकिस्तान का एक फाइटर जेट JF-17 भारतीय सेना ने मार गिराया है, लेकिन पाकिस्तान की ओर से इसको लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है, वहीं भारत ने भी अभी इस मामले में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

जानकारी के मुताबिक यह घटना रात 2 बजे बठिंडा में गोनियाना मंडी के अकालियां कलां गांव में हुई। इस दौरान खेत में प्लेन गिरा। जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरा एरिया सील कर दिया। मीडिया को भी 2 किमी पहले रोका गया है।

बठिंडा में जहां घायलों को भर्ती कराया गया है, उसके बाहर पुलिस बैठा दी गई है। किसी को भी घायलों से मिलने की इजाजत नहीं है। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें खेत में प्लेन जैसी चीज जलती हुई दिख रही है। वीडियो में एक चश्मदीद पुष्टि करते हुए कह रहा है कि खेत में प्लेन गिरा है। जब लोगों ने उसके करीब जाने की कोशिश की तो उसमें ब्लास्ट हो गया। वीडियो में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग भी बुझाते हुए दिख रहे हैं।

यह प्लेन कौन सा है और किसका है, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। इसके पायलट के बारे में भी अभी कोई सूचना नहीं है।


Spread the love