
हालांकि, इस ऑपरेशन के दौरान एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हुआ है।


संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
सुरक्षाबलों का संयुक्त अभियान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की टीमों ने नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव से मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें वसवराजू भी शामिल है, जो संगठन की रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस कार्रवाई की सराहना की और जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “जवानों ने अद्भुत कार्य किया है। अंतिम सर्च ऑपरेशन जारी है।”
नक्सलियों से मुख्यधारा में जुड़ने की अपील
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बड़े नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। DRG के जवानों ने सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर में साहस का परिचय दिया है। यह एक बड़ी सफलता है। उन्होंने नक्सलियों से अपील की कि वे मुख्यधारा से जुड़ें और बातचीत करें। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी नक्सलियों को हथियार छोड़कर देश की सेवा करने का संदेश दिया।
