

बात करें अगर दक्षिण अफ्रीका टीम की तो वह वनडे क्रिकेट इतिहास के आज तक के सबसे सफल रन चेज के लिए याद किए जाते हैं. इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से शुमार उनका 438 रनों का रन चेज भला कौन ही भूलेगा. हालांकि, आज हम आपको बताने वाले हैं दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेले गए एक ऐसे ऐतिहासिक टेस्ट मैच के बारे में, जिसमें एक समय भारत की जीत तय थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और फाफ डु प्लेसिस की शतकीय पारियों ने मैच का पासा पूरी तरह से पलट कर रख दिया और दोनों देशों के बीच के टेस्ट इतिहास में ये रिकॉर्ड हमेशा के लिए शुमार हो गया.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
36 रनों की बढ़त
साल 2013 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में जबरदस्त जंग देखने को मिली थी. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 280 रनों का स्कोर लगा दिया.टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 119 रनों की जबरदस्त पारी खेली उनके अलावा रहाणे ने 47 सबसे ज्यादा रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 244 रनों पर ही सिमट गई. जिसमें सबसे ज्यादा 68 रनों का योगदान उस समय के कप्तान ग्रीम स्मिथ 68 रनों का था और उनके अलावा फिलेंडर 59 रन पाए थे. टीम इंडिया की तरफ से जहीर खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके थे.
कोहली-पुजारा की साझेदारी
36 रनों के साथ बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की दूसरी पारी में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर शतक बनाते-बनाते रह गए. कोहली 96 और चेतेश्वर पुजारा ने टीम के लिए अहम योगदान देते हुए 150 रनों की पारी खेली. दोनों खिलाड़ियों के बीच 222 रनों की साझेदारी देखने को मिली. दोनों ही खिलाड़ियों की धमाकेदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने 421 रन बोर्ड पर लगा दिए. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 458 रनों की दरकार थी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज एल्विरो पीटरसन ने 76 रनों की पारी खेल कप्तान ग्रीम स्मिथ 44 रनों के साथ भूमिका सेट की.
डिविलियर्स और डु प्लेसिस ने पलटी बाजी
दक्षिण अफ्रीका टीम की ओर से विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 103 रन और फाफ डु प्लेसिस ने 134 रनों की जबरदस्त पारी खेल पूरा मैच पलट कर रख दिया. जब एक समय लग रहा था भारतीय टीम यह मैच अपने नाम कर लेगी, लेकिन इन दोनों के शतकीय पारियों ने पूरे मैच का रुख बदल कर रख दिया. देखते ही देखते जीता हुआ मैच ड्रॉ हो गया. दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ




