चारधाम यात्रा के बीच लंबे समय से खाली चल रहे बीकेटीसी के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है।संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

Spread the love

चारधाम यात्रा के बीच बदरीनाथ-केदारनाथ समिति को नया नेतृत्व मिल गया है। हेमंत द्विवेदी को बीकेटीसी का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा समिति में पहली बार दो उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। ऋषि प्रसाद सती एवं विजय कपरवाण को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके साथ ही समिति के कार्य क्षेत्र का भी विस्तार किया गया है। पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों को समिति में शामिल कर उन्हें अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर भी सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

जानकारी के अनुसार हेमन्त द्विवेदी, जनपद पौड़ी गढ़वाल को अध्यक्ष पद पर, ऋषि प्रसाद सती जनपद चमोली, और विजय कपरवाण, जनपद रूद्रप्रयाग को उपाध्यक्ष के पद पर नामित किया गया है।

हेमंत द्विवेदी पौड़ी जिले की यमकेश्वर तहसील के भृगुखाल (खोबरा) गांव के मूल निवासी हैं। उनके पिता सेना में थे। सैन्य व किसान परिवार के द्विवेदी का जन्म 16 नंवबर1979 को देहरादून में हुआ था। उपाध्यक्ष बनाए गए ऋषि प्रसाद सती, जिला चमोली और विजय कपरवाण, जिला रूद्रप्रयाग के निवासी है।

तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन और समिति के कार्यों का कुशल संचालन और बेहतर समन्वय के लिए एक से अधिक उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। पौङी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों से स्थानीय जनप्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। इससे निर्णय प्रक्रिया तेज़ होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

बीकेटीसी के कार्यक्षेत्र में विस्तार, तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन और समिति के कार्यों का कुशल संचालन और बेहतर समन्वय के लिए एक से अधिक उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों से स्थानीय जनप्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। इससे निर्णय प्रक्रिया तेज़ होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।


Spread the love