

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने भी 225 रन बनाए। हालांकि, इस मैच को भारत ने 46 रन से जीतकर सीरीज को 4-1 अपने नाम कर लिया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
टीम इंडिया ने भले ही आखिरी टी20 मैच को जीत लिया, लेकिन आखिरी मैच टीम इंडिया से लेकर भारतीय टीम के तेज और सबसे भरोसेमंद गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए किसी काले दिन से कम नहीं था। इस मैच में कीवी बल्लेबाजों ने बुमराह के खिलाफ जमकर रन बटोरा। बुमराह इस मैच में सबसे महंगे गेंदबाज रहे।
करियर का सबसे महंगा स्पेल
जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में बिना विकेट लिए 58 रन लुटाए। बुमराह के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक का सबसे शर्मनाक और महंगा स्पैल था। मैच में एक ऐसा समय आया, वो जब विकेट लेने के लिए बेबस नजर आए। आखिरी मैच में बुमराह ने 14.50 की इकोनॉमी रेट से रन लुटाए।
अर्शदीप ने भी लुटाए खूब रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में सिर्फ बुमराह ने ही नहीं, बल्कि अर्शदीप सिंह ने भी खूब रन लुटाए। हालांकि, इस मैच में अर्शदीप ने 5 विकेट जरूर लिए, लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 51 रन दिए। अर्शदीप ने 12.80 की इकोनॉमी रेट से रन लुटाए।
क्या टी20 वर्ल्ड कप के लिए खतरे की घंटी?
आपको बता दें कि आगामी 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है। इस महा टूर्नामेंट के शुरू होते ही भारतीय बल्लेबाजों के अलावा, फैंस की नजर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर भी रहने वाली है। दोनों ही भारतीय टीम के मुख्य गेंदबाज है। ऐसे में अगर अधिक रन लुटाते हैं, तो भारतीय टीम के लिए किसी खरते की घंटी से काम होगा।




