

कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट लेने में सफल रहे. कुलदीप ने 4 विकेट हॉल करके शेन वार्न का 23 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

कुलदीप के करियर में यह चौथी बार है जब उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार विकेट लिए हैं. इससे पहले, उन्होंने 2018 में केप टाउन और ग्वालियर में एक ODI मैच में प्रोटियाज के खिलाफ चार विकेट लिए थे और फिर 2022 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी ऐसा ही किया था.
यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भी स्पिनर की ओर से सबसे ज्यादा 4 विकेट हॉल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. ऐसा कर कुलदीप ने शेन वॉर्न और युजवेंद्र चहल के साथ शेयर किया गया वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पेसर्स में, कुलदीप अब लसिथ मलिंगा के बराबर हैं, और एलीट लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ ब्रेट ली और वकार यूनिस हैं.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज़्यादा चार विकेट हॉल
गेंदबाजपेसर/स्पिनर4 विकेट हॉल vs साउथ अफ्रीकासालब्रेट लीपेसर52000-2006वकार यूनिसपेसर51993-2002कुलदीप यादवस्पिनर42018-2025लसिथ मलिंगापेसर42004-2019जेम्स एंडरसनपेसर32003-2013जोफ्रा आर्चरपेसर32019-2025स्टुअर्ट ब्रॉडपेसर32008-2016युजवेंद्र चहलस्पिनर32018-2022डैरेन गॉफपेसर31994-2005पॉल रीफेलपेसर31993-1999शेन वॉर्नस्पिनर31993-2002
बता दें कि कुलदीप ने अपने ODI करियर में 10वीं बार चार विकेट हॉल किए हैं. यह अब 50 ओवर के फॉर्मेट में अनिल कुंबले के साथ किसी भारतीय स्पिनर की ओर से संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा है. पेस बॉलर्स में, सिर्फ़ अजीत अगरकर (12) और मोहम्मद शमी (16) के उनसे ज़्यादा हैं.
दूसरी ओर विराट ने रांची वनडे में 120 गेंद पर 135 रन की पारी खेली। विराट का यह 52वां वनडे शतक था. इस पारी में विराट ने 7 छक्के और 11 चौके लगाए और मैच में भारत को 17 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें उनकी बेहतरीन शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए थे. विराट कोहली के 135 के अलावा, रोहित शर्मा ने 57 और कप्तान केएल राहुल ने 60 रन की पारी खेली. रवींद्र जडेजा ने 32 रन बनाए. साउथ अफ्रीका मैथ्यू ब्रिट्ज्के के 72, मार्को जानसेन के 39 गेंद पर 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 70 और कॉर्बिन बोश ने 51 गेंद पर छक्के और 5 चौकों की मदद से 67 रन की पारी के बावजूद 49.2 ओवर में 332 रन पर सिमट गई और 17 रन से मैच हार गई.




