भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव में बड़ा मोड़: भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट पर किया हमला, पोर्ट तबाह भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची पोर्ट को तबाह कर दिया है।

Spread the love

भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट पर किया हमला

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य तनाव ने अब समुद्री मोर्चे पर भी गंभीर रूप ले लिया है। भारतीय नौसेना ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कराची पोर्ट पर मिसाइल हमला किया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार, इस हमले में कराची पोर्ट को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है और सूत्रों के अनुसार, बंदरगाह का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो चुका है।

कराची पोर्ट की ओर दागीं गई मिसाइलें

भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन के तहत समुद्र से कई टॉमहॉक और ब्रह्मोस श्रेणी की मिसाइलें कराची पोर्ट की ओर दागीं। यह हमला पूरी तरह से योजनाबद्ध था और भारतीय खुफिया एजेंसियों की सटीक जानकारी के आधार पर अंजाम दिया गया। नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में किए गए हमलों के जवाब में की गई है। इस हमले का उद्देश्य पाकिस्तान की सैन्य और आर्थिक गतिविधियों को करारा झटका देना था।

अरब सागर में तैनात INS विक्रांत

पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव नई ऊंचाई पर पहुंच चुका है। सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और सशस्त्र बलों की तैयारियों के बीच भारतीय नौसेना ने अपने सबसे ताकतवर युद्धपोत INS विक्रांत को अरब सागर में तैनात कर दिया है। INS विक्रांत भारत के स्वदेशी विमानवाहक पोत है जिसे हाल ही में नौसेना में शामिल किया गया था।

पाक से साधी चुप्पी

हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन कराची में आपातकालीन सेवाएं सक्रिय कर दी गई हैं और सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने कुछ मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया, लेकिन स्वतंत्र स्रोतों ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है।

कराची पोर्ट क्या है?

कराची पोर्ट (Karachi Port) पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त समुद्री बंदरगाह है। यह बंदरगाह पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची शहर में, अरब सागर के किनारे स्थित है। यह न सिर्फ पाकिस्तान की आर्थिक जीवनरेखा है, बल्कि देश की सैन्य रणनीति के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कराची पोर्ट सिर्फ व्यापार का ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था का भी एक बड़ा हिस्सा है। इस पोर्ट पर हमला या इसकी क्षति से पाकिस्तान की आर्थिक और सैन्य क्षमताओं को गहरा आघात लग सकता है।

📰 ऑपरेशन सिंदूर

Spread the love