भारतीय टीम (Team India) की स्टार ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और पलाश मुच्छल (Palash Mucchal) की 23 नवंबर को शादी होने वाली थी, लेकिन अचानक से 23 नवंबर की दोपहर खबर आई कि अब ये शादी टाल दी गई है.

Spread the love

इसके पीछे की वजह आई कि स्मृति मंधाना के पिता की तबियत खराब है. वहीं बाद में खबर आई कि पलाश मुच्छल अपने कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी (Nandika Dwivedi) और गुलनाज के साथ मिलकर स्मृति मंधाना को धोखा दे रहे थे.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

इसके बाद नंदिका द्विवेदी (Nandika Dwivedi) ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर लिया था और सोशल मीडिया से दूर हो गईं थीं, लेकिन अब उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाकर इसकी पुष्टि की है, कि उनका कोई रोल इसमें नही है.

Nandika Dwivedi ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट से किया ये ऐलान

स्मृति मंधाना की शादी में पलाश ने बतौर कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी (Nandika Dwivedi) और गुलनाज को हायर किया था, लेकिन शादी टलने की खबर के बाद ये अफवाह उड़ी कि पलाश इन दोनों के साथ मिलकर स्मृति मंधाना को धोखा दे रहे थे. अब नंदिका द्विवेदी ने लिखा कि

‘पिछले कुछ दिनों से मेरा नाम एक मामले में सामने आ रहा था, जो दूसरे लोगों के लिए एकदम पर्सनल है. मैं ये साफ करना चाहती हूं कि मेरे बारे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि मैंने किसी का रिलेशनशिप खराब करने में किरदार निभाया. ये सब पूरी तरह गलत है. जिस चीज में मेरा कोई किरदार नहीं है, उसमें नाम सामने आना बहुत तकलीफ देता है. बिना किसी सच के कहानियां बना ली जाती हैं. मीडिया आउटलेट रेडिट जैसी जगहों पर आने वाली जानकारी के साथ गलत आर्टिकल बना रहे हैं.’


Spread the love