भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की मौजूदा वनडे सीरीज में बैक-टू-बैक दो शतक जड़कर तूफान मचा दिया है. विराट कोहली ने अपनी जबरदस्त फॉर्म दिखाते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार शतक ठोका और 135 रन बनाए.

Spread the love

विराट कोहली के शतकों की भूख यहीं खत्म नहीं हुई, उन्होंने रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भी बेहतरीन शतक जड़ते हुए 102 रनों की पारी खेली.

टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

अचानक से विराट कोहली का बल्ला रनों और शतकों की आग उगलने लगा है. अब विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 84 शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है. विराट कोहली ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में 53 शतक पूरे कर लिए हैं. इस बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 शतक और टेस्ट क्रिकेट में 30 शतक जमाए हैं. विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर के इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए खतरा बन चुके हैं.

सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए विराट सबसे बड़ा खतरा

विराट कोहली मौजूदा समय में दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जो सचिन तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. विराट कोहली के फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट में 84 शतक हैं और वह सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से 17 शतक दूर हैं. विराट कोहली अभी 37 साल के हो चुके हैं. अगर विराट कोहली साल 2027 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने में कामयाब रहते हैं और साथ ही वह 2027 का वर्ल्ड कप भी खेलते हैं तो फिर उनका ये सपना पूरा हो जाएगा.

इतने वक्त में विराट कोहली पार कर जाएंगे ऐतिहासिक पड़ाव

भारत को अब से लेकर वर्ल्ड कप 2027 से पहले तक अलग-अलग देशों के खिलाफ लगभग 22 वनडे मैच खेलने हैं. वर्ल्ड कप 2027 में भारत अगर फाइनल तक का सफर तय करता है, तो वह कम से कम 10 से 11 मैच खेलेगा. विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का महारिकॉर्ड तोड़ने के लिए कम से कम 33 वनडे मैच खेलने को मिलेंगे. विराट कोहली अगर ये टास्क पूरा कर पाते हैं, तभी वह सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100 शतक

2. विराट कोहली (भारत) – 84 शतक

3. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 71 शतक

4. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 63 शतक

5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 62 शतक

विराट कोहली के अद्भुत रिकॉर्ड्स

विराट कोहली ने साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. दुनिया के महान बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल विराट कोहली अपने 17 साल लंबे करियर में अभी तक कई बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने इस दौरान 30 शतक और 31 अर्धशतक भी लगाए हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने अभी तक 307 मैचों में 58.2 की औसत से 14492 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने इस दौरान वनडे में 53 शतक और 75 अर्धशतक जमाए हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने 1 शतक और 38 अर्धशतकों की मदद से 4188 रन बनाए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था. टेस्ट क्रिकेट से भी विराट कोहली संन्यास ले चुके हैं. विराट कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही क्रिकेट खेल रहे हैं.🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ


Spread the love