

पहली पारी में 288 रनों की बढ़त के बाद साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 26 रन बना लिए हैं और उनकी लीड 314 रन की हो गई है। घरेलू कंडीशन में भारत की इतनी खराब हालत होती देख फैंस क्या पूर्व क्रिकेटरों को भी विराट कोहली की याद आने लगी है। विराट कोहली की कप्तानी में भारत घर पर टेस्ट क्रिकेट में डोमिनेट करता था।

विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने घर पर 31 टेस्ट मैच खेले, जिसमें टीम इंडिया को सिर्फ 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, वहीं 24 मैच इस दौरान टीम इंडिया जीती। विराट कोहली का घर पर विनिंग पर्सेंटेज 77.41 का रहा। अपनी कप्तानी में, उन्होंने भारत को सभी 11 घरेलू टेस्ट सीरीज में जीत दिलाई।
टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की एनर्जी को इस समय हर कोई मिस कर रहा है, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक अलग ही जान फूंक दी थी।
टेस्ट क्रिकेट में भारत की हालत खस्ता होते देख पूर्व क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने कहा कि आदर्श स्थिति में विराट कोहली को ODI छोड़कर टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहिए था।
गोस्वामी ने X पर कहा, “आदर्श रूप से तो विराट को ODI खेलना छोड़ देना चाहिए था और टेस्ट क्रिकेट तब तक खेलते रहना चाहिए था जब तक उनके पास देने के लिए कुछ न हो। टेस्ट क्रिकेट में उनकी कमी खलती है। सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि वह एनर्जी जो वह लाए थे, इंडिया के लिए खेलने का प्यार और जुनून, जहां उन्होंने टीम को यकीन दिलाया कि वे किसी भी हालत में जीत सकते हैं।”




