

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जंग तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. इस वजह से परमाणु सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है.

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने तुरंत इस घटना की जानकारी International Atomic Energy Agency (IAEA) को दी. एजेंसी ने बताया कि प्रोजेक्टाइल मिसाइल प्लांट के परिसर में जाकर लगी, लेकिन प्लांट और वहां काम कर रहे लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. IAEA के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने सभी देशों से अपील की कि ऐसे संवेदनशील जगहों के पास किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई से बचा जाए, क्योंकि इससे बड़ा परमाणु हादसा हो सकता है. ईरान की एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ने भी साफ कहा कि रिएक्टर या मुख्य हिस्सों को कोई नुकसान नहीं हुआ है और रेडिएशन का स्तर पूरी तरह सामान्य है. इस बीच रोसाटोम ने भी इस घटना की निंदा की और कहा कि प्लांट पूरी तरह सुरक्षित है.
कहां पर स्थित है बुशहर परमाणु प्लांट?
बुशहर परमाणु प्लांट फारस की खाड़ी के किनारे स्थित है और ईरान का इकलौता एक्टिव न्यूक्लियर प्लांट है, इसलिए इसकी सुरक्षा बेहद अहम मानी जाती है. फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन क्षेत्र में तनाव बना हुआ है. इस घटना के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है और जांच जारी है. बता दें कि बीते साल अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें फोर्डो, नतान्ज़ और इस्फ़हान शामिल थे. उस हमले में ईरान के कई वैज्ञानिक भी मारे गए थे. अमेरिका ने हमले के लिए बी-2 स्टील्थ बॉम्बर का इस्तेमाल किया था, जो जमीन के 300 फीट नीचे मौजूद जगह को भी तबाह कर सकता है.
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)




