ईजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू रविवार को दक्षिणी लेबनान पहुंचे. उन्होंने यहां इजरायली सैनिकों मुलाकात की, उनका हौसला बढ़ाया. लेबनान में इजरायल के सैनिकों के साथ मुलाकात का एक छोटा वीडियो नेतन्याहू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी पोस्ट किया.

Spread the love

जिसमें उन्होंने लिखा- आज लेबनान में अपने वीर लड़ाकों के साथ. इस वीडियो में भी उन्होंने अपने सैनिकों के लिए एक मैसेज भी दिया. न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को दक्षिणी लेबनान में सैनिकों से मुलाकात के दौरान कहा कि इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के हमले के खतरे को खत्म कर दिया है.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

वीडियो में नकाबपोश सैनिकों से घिरे दिखे नेतन्याहू

उनकी यह यात्रा लेबनान, इजरायल और अमेरिका के अधिकारियों के वॉशिंगटन में सीधी बातचीत करने से दो दिन पहले हुई है. नेतन्याहू ने अपने दफ्तर से जारी एक वीडियो में कहा, “युद्ध जारी है, जिसमें लेबनान के सुरक्षा क्षेत्र के अंदर भी लड़ाई शामिल है.” इस वीडियो में उन्हें फ्लैक जैकेट पहने और नकाबपोश सैनिकों से घिरा हुआ दिखाया गया है.

लेबनान से होने वाले हमले को खतरे को नाकाम कियाः नेतन्याहू

उन्होंने कहा, “हम जो देख रहे हैं, वह यह है कि हमने इस सुरक्षा क्षेत्र के जरिए लेबनान से होने वाले हमले के खतरे को नाकाम कर दिया है.” उन्होंने आगे बताया कि उनके साथ रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज और सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आयल जमीर भी थे.


Spread the love