अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने परिजनों के साथ गोवा घूमने-टहलने के लिए जाते हैं. देशभर के सैलानियों को गोवा काफी ज्यादा पसंद आता है लेकिन बीती रात जो कुछ भी हुआ उसने हर किसी को हैरान कर दिया, नाइट क्लब में मस्ती करने पहुंचे लोगों की जिंदगी कुछ ही मिनट में तबाह हो गई. यहां पर आधी रात को सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसकी वजह से ऐसी आग लगी कि उसने पलभर में ही सबकुछ तहस-नहस कर दिया, लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और इस हादसे की चपेट में आने से लोगों का दम घुट गया.

Spread the love

जानिए कैसे हुआ ये हादसा.

  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा गोवा के अरपोरा गांव स्थित Birch By Romeo Lane क्लब में हुआ, इसी दौरान किचन एरिया में एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ.
  • इस ब्लास्ट के बाद पूरे किचन को आग ने अपनी चपेट में ले लिया और फिर देखते-देखते बेसमेंट तक धुआं फैल गया, जब ये हादसा हुआ तो बेसमेंट में बहुत सारे कर्मचारी थे और क्लब का बेसमेंट कर्मचारियों से भरा हुआ था. ज्यादातर लोग वहीं पर काम कर रहे थे.
  • प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस क्लब के पास पानी था और जब हादसा हुआ तो लोग बाहर भागने के बजाय बेसमेंट की ओर भागे, यहां पर पहले से ही धुएं की चादर फैल चुकी थी.
  • कहा ये भी जा रहा है कि हादसे में करीब 20 लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई. जबकि तीन शव बुरी तरह से झुलस गए थे.

    हादसे के बाद स्थानीय विधायक ने कहा कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
  • शुरुआती जांच में ये पता चला है कि क्लब में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. जिसकी वजह से प्रशासन ने क्लब मैनेजमेंट के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही है.
  • ✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
  • गोवा पुलिस का कहना है कि नॉर्थ गोवा के अरपोरा में रोमियो लेन के पास बिर्च में भीषण आग लग गई, जिससे 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 4 टूरिस्ट थे, 14 स्टाफ मेंबर थे और 7 की पहचान अभी नहीं हो पाई है. 6 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है.
  • हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि गोवा के अरपोरा में हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

Spread the love