भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की हार से उबरना मुश्किल साबित हो रहा है. घर पर ही टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप होने की शर्मिंदगी ने फैंस का दिल तोड़ दिया है.

Spread the love

मगर ऐसे वक्त में क्रिकेट फैंस को एक ऐसी तस्वीर दिखी है, जिसने उन्हें बेहद खुश कर दिया है. इस खुशी की वजह हैं विराट कोहली और एमएस धोनी. रांची में वनडे मैच से पहले धोनी ने कोहली को अपने घर डिनर पर इनवाइट किया और फिर धोनी खुद कार चलाते हुए विराट को छोड़ने निकले.

ODI मैच से पहले धोनी के घर कोहली का डिनर

सोशल मीडिया पर 27 नवंबर की शाम अचानक ‘माहीराट’ (माही+विराट) की लहर चल पड़ी. फैंस को धोनी और विराट को देखने के लिए अक्सर IPL तक का इंतजार करना पड़ता है लेकिन इस बार IPL का नया सीजन शुरू होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज कप्तानों और खास दोस्तों को साथ देखने का मौका फैंस को मिल गया.साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेलने रांची पहुंचे विराट को धोनी ने अपने फार्महाउस में इनवाइट किया था और इसके लिए उन्होंने अपनी खास एसयूवी रेंज रोवर भी भेजी थी.


Spread the love