k uldeep Yadav On DRS Call, Rohit Sharma:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीसरे वनडे के बीच कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) अपने DRS कॉल को लेकर चर्चा में रहे।

Spread the love

भारतीय स्पिनर ने कई बार DRS लेने के लिए कप्तान केएल राहुल को राजी करना चाहा, लेकिन वह नहीं माने। इसके अलावा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी कुलदीप को DRS लेने से रोका।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

कुलदीप ने काफी वक्त तक रोहित की कप्तानी में खेला है। लिहाजा हिटमैन अच्छी तरह से जानते हैं कि कुलदीप DRS के मामले में कितने खराब हैं। खुद कुलदीप ने इस बात को स्वीकार किया कि वह रिव्यू लेने के मामले में बहुत खराब है। स्पिनर की खराब कॉल के चलते रोहित ने उनकी जमकर टांग खीची, जिस बारे में कुलदीप ने बात की।

क्या बोले कुलदीप यादव? (Kuldeep Yadav)

मुकाबले की पहली पारी समाप्त होने के बाद कुलदीप यादव ने DRS पर बात करते हुए कहा, “जाहिर तौर पर DRS में बहुत ज्यादा खराब हूं। वह (रोहित शर्मा) हमेशा मेरी टांग खींचते रहते हैं। जब भी मैं बॉलिंग करता हूं, अगर मैं पैड पर हिट करने की ट्राई करता हूं और अगर मैं उसमें सफल होता हूं, तो मुझे लगता है कि हर गेंद विकेट है।”

कुलदीप ने आगे कहा, “जब आपके पास उनके (केएल राहुल) जैसे कप्तान और पूर्व कप्तान (रोहित शर्मा) होते हैं। केएल विकेट के पीछे काफी शानदार रहते हैं, खासकर DRS कॉल में और एक गेंदबाज के रूप में आप सोचते हैं कि हर ‘नॉटआउट’ ‘आउट’ होता है।

कुलदीप ने चटकाए 4 विकेट (Kuldeep Yadav)

मुकाबले में कुलदीप ने अफ्रीका के 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वह पारी में टीम के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 4 विकेट अपने खाते में डाले।

अफ्रीका 270 पर ऑलआउट (Kuldeep Yadav)

मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बैटिंग करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 47.5 ओवर में 270 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए क्विंटन डिकॉक ने शतकीय पारी खेलते हुए 89 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 106 रन बनाए।🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ


Spread the love