

करणी सेना पदाधिकारियों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अधिकारियों को शनिवार को कचहरी में सौंपा। शुभम ठाकुर ने कहा कि सरकारी जमीनों में कब्जा गंभीर मामला है। यदि इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो करणी सेना पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम और एमडीडीए की भूमिका की जांच होनी चाहिए। नदियों के आसपास क्षेत्र में लगातार कब्जे हो रहे हैं।

रसूखदार लोगों को ऊपर से संरक्षण दिया जा रहा है। सरकार सिर्फ गरीबों को ही निशाने पर लेती है। मौके पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि सजवाण, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरिता कोठियाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




