L PG Gas Cylinder: मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) के देशों में बढ़ते युद्ध के तनाव और राजनीतिक अस्थिरता का असर अब आम आदमी की रसोई तक पहुंचता दिख रहा है. हालांकि सरकार की ओर से आपूर्ति को लेकर कोई आधिकारिक नकारात्मक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया और अफवाहों के कारण आम जनता के मन में गैस की किल्लत का डर बैठ गया है.

Spread the love

इसी घबराहट के चलते देशभर में लोग एडवांस में एलपीजी (LPG) सिलेंडर बुक कराने की होड़ में लग गए हैं.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

एजेंसियों पर बढ़ी भीड़, फोन लाइनें हुईं जाम

आमतौर पर लोग फोन कॉल के जरिए ही गैस बुकिंग करना पसंद करते हैं, लेकिन अचानक बढ़ी डिमांड के कारण बुकिंग लाइन्स लगातार बिजी आ रही हैं. कई इलाकों में ग्राहकों को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा देखा जा रहा है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और आपका फोन कॉल कनेक्ट नहीं हो पा रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. डिजिटल इंडिया के इस दौर में गैस बुक करने के कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के तुरंत काम करते हैं.

बिना कॉल किए इन 4 तरीकों से करें बुकिंग

व्हाट्सऐप (WhatsApp) से बुकिंग सबसे आसान तरीका आजकल हर किसी के पास व्हाट्सऐप है. आप अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक नंबर पर एक मैसेज भेजकर बुकिंग कर सकते हैं.

  • Indane Gas के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7588888824 पर REFILL टाइप करके भेजें.
  • HP Gas के लिए अपने फोन से 9222201122 पर Hi या Book लिखकर मैसेज करें.
  • Bharat Gas के लिए इनके ग्राहक 1800224344 पर Hi या Book लिखकर अपनी बुकिंग कन्फर्म कर सकते हैं.

SMS के जरिए बुकिंग बिना इंटरनेट के भी संभव

यदि आपके पास स्मार्टफ़ोन नहीं है या इंटरनेट नहीं चल रहा, तो आप साधारण मैसेज (SMS) का सहारा ले सकते हैं:

  • Indane Gas की बुकिंग अपने नंबर से 7718955555 पर REFILL लिखकर भेजें
  • Bharat Gas की बुकिंग अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर LPG लिखकर SMS करें.

सिर्फ एक मिस्ड कॉल (Missed Call) बिना पैसा खर्च किए

यह तरीका उन बुजुर्गों या लोगों के लिए बेस्ट है जो टाइपिंग नहीं करना चाहते:

  • Indane Gas के ग्राहक 8454955555 पर एक मिस्ड कॉल दें.
  • HP Gas के लिए नंबर 9493602222 है. मिस्ड कॉल जाते ही आपका ऑर्डर बुक हो जाएगा और कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा.

मोबाइल ऐप्स और पेमेंट गेटवे

आप UMANG ऐप के जरिए सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा Paytm, PhonePe, Google Pay और Amazon Pay जैसी ऐप्स में LPG Booking का विकल्प मिलता है. यहां आप बुकिंग के साथ-साथ तुरंत ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं, जिससे डिलीवरी के समय कैश का झंझट नहीं रहता.

सावधानी बरतें, अफवाहों से बचें

विशेषज्ञों का कहना है कि गैस की बुकिंग करते समय हमेशा अपनी कंपनी के आधिकारिक नंबरों का ही उपयोग करें. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें. पैनिक बुकिंग करने के बजाय अपनी जरूरत के हिसाब से ही सिलेंडर ऑर्डर करें ताकि सप्लाई चेन पर अतिरिक्त दबाव न पड़े.
रुद्रपुर, 12 मार्च 2026। जनपद ऊधम सिंह नगर में घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में गुरुवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न गैस गोदामों और एजेंसियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय तथा पुलिस अधीक्षक (क्राइम) जगदीश चौधरी ने काशीपुर बायपास स्थित इंडेन गैस गोदाम, भुड़ारानी और रामपुर रोड स्थित भारत गैस गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गैस सिलेंडर की बुकिंग संख्या और आपूर्ति में संतुलन बना हुआ है तथा किसी प्रकार की कमी नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि कई लोग ऑनलाइन बुकिंग न होने के कारण सीधे गैस गोदाम पहुंच रहे थे, जिससे अनावश्यक भीड़ की स्थिति बन रही थी।
अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि इंडेन गैस सर्विस ने अब ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी है। वहीं भारत गैस में ऑनलाइन बुकिंग जारी है, लेकिन जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग नहीं हो पा रही है, उनकी बुकिंग एजेंसी पर ही कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराहट या पैनिक की स्थिति न बनाएं, क्योंकि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में ईंधन गैस से संबंधित बैठक लेते हुए अधिकारियों को घरेलू गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में 40 गैस डिलीवरी केंद्रों के माध्यम से उपभोक्ताओं को घर-घर गैस की आपूर्ति की जा रही है और “पहले बुकिंग, पहले डिलीवरी” के आधार पर सिलेंडर पहुंचाए जा रहे हैं।
प्रशासन ने गैस से संबंधित शिकायतों के लिए जिला आपदा कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जहां उपभोक्ता फोन नंबर 05944-250250, 250500 और टोल फ्री नंबर 18002333555 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने भी कहा कि सभी गैस गोदामों और वितरण केंद्रों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं किच्छा में उपजिलाधिकारी गौरव पांडे के नेतृत्व में टीम ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर सिलेंडरों का वजन जांचा, जो सही पाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं