
पाकिस्तानी पोस्ट से झंडा भी हटा लिया गया है और पाकिस्तानी रेंजर्स ने अपना झंडा भी हटा लिया है। इसका मतलब साफ है पाकिस्तान में इस समय भारतीय सैनिकों का खौफ चल रहा है।


संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
पाकिस्तानी फौज डरी,पाकिस्तान की फौज LoC से लेकर इंटरनेशनल बॉर्डर पर फायरिंग कर रही है। भारतीय सेना के जवाब के बाद अब पाकिस्तानी फौज डर गई है। पाकिस्तानी फौजी अपनी पोस्ट छोड़कर भागने लगे हैं और पाकिस्तानी रेंजर्स ने खुद अपनी पोस्ट से झंडा तक हटा दिया है।
LoC पर 20 पोस्टों पर जबरदस्त फायरिंग
LoC पर गोलीबारी तेज हो गई है। लाइन ऑफ कंट्रोल पर करीब 20 पोस्टों पर जबरदस्त फायरिंग हो रही है। ये फायरिंग पाकिस्तान की तरफ से हो रही है जिसका भारतीय सेना भरपूर जवाब दे रही है। LoC से सटे नौशेरा, सुंदरबनी, अखनूर, बारामूला और कुपवाड़ में गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान की तरफ से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना की तरफ से की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
इस्लामाबाद और लाहौर नो फ़्लाई जोन
पाकिस्तान को ये भी डर सता रहा है कि भारत जल्द ही एयरस्ट्राइक कर सकता है। पाकिस्तान ने 2 मई की तारीख तक अब इस्लामाबाद और लाहौर पर नो टू एयरमैन यानी नौटेम इश्यू कर दिया है। इसके मुताबिक अब ये नो फ़्लाई जोन होगा और यहां पर कोई भी एयरक्राफ्ट फ्लाई नहीं करेगा।
