

सरकार का कहना है कि घरेलू रसोई गैस को प्राथमिकता दी जा रही है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
अब बिना असली नंबर बताए दुकान पर रिचार्ज करा सकेंगी महिलाएं, BSNL लाया ‘कवच नंबर’ फीचर, जानिए कैसे करता है काम
डीलर मनमानी करे तो कहां शिकायत करें?
देश में घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग अवधि को अभी 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. ऐसे में कई जगहों से शिकायतें सामने आती हैं कि कुछ डीलर सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं. कई बार सिलेंडर बुक होने के बावजूद भी डिलीवरी नहीं दी जाती, या फिर कुछ डीलर ज्यादा पैसे मांगकर ही सिलेंडर देने की कोशिश करते हैं. ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है. अगर आपका डीलर मनमानी कर रहा है, तो आप कंपनी की आधिकारिक हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं अलग-अलग कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर के बारे में…
इंडेन गैस हेल्पलाइन नंबर (Indane Gas Helpline Number)
अगर आप इंडेन के उपभोक्ता हैं और आपका डीलर मनमानी करता है, तो आप नीचे दिए गए नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
1800-2333-555 (टोल फ्री)
7718955555 (LPG बुकिंग और शिकायत)
भारत गैस हेल्पलाइन नंबर (Bharat Gas Helpine Number)
अगर आप भारत गैस के उपभोक्ता है और आपको समय से सिलेंडर नहीं मिल रहा है या डीलर मनमानी कर रहा है, तो आप नीचे दिए गए नंबरों पर कॉल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
1800-22-4344 (टोल फ्री)
7715012345 (LPG बुकिंग)
एचपी गैस हेल्पलाइन नंबर (HP Gas Helpline Number)
HP गैस के उपभोक्ताओं अगर डीलर से जुड़ी कोई भी शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो वे इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं.
1800-2333-555 (टोल फ्री)
9493602222 (HP Anytime LPG)
मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव बढ़ने की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने देश में ईंधन की उपलब्धता बनाए रखने का भरोसा दिया है। केंद्रीय मंत्री ने तिरुचिरापल्ली में कहा कि सरकार हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसी बीच सरकार ने एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट लागू कर घरेलू ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के कदम उठाए हैं। एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को पीएनजी और सीएनजी की 100 प्रतिशत आपूर्ति का भरोसा दिया गया है। उद्योगों और अन्य सेक्टरों के लिए सीमित आपूर्ति तय की गई है।




