
वहीं, दोनों देशों की सरकारों का मानना है कि भारत-रूस संबंधों में पहले से ज्यादा मजबूती आई है। इस बीच भारत ने रूस को एक ऐसी चीज भेजी है, जिससे मॉस्को गदगद हो गया है। रूस की सरकारी मीडिया भी भारत की तारीफ कर रही है और सच्चा दोस्त बता रही है।


भारत के चावल निर्यात से खुश हुआ रूस
दरअसल, भारत ने पिछले कुछ महीनों में रूस को चावल की बड़ी खेप भेजी है। यह खेप रूस की मुख्य भूमि से दूर बाल्टिक सागर के किनारे बसे कैलिनिनग्राद पहुंचाई गई है। कैलिनिनग्राद रूस का सुदूर क्षेत्र है, जिसका प्रशासन रूसी सरकार संभालती है। भारत विश्व स्तर पर चावल का एक महत्वपूर्ण निर्यातक है, और रूस इसके प्रमुख आयातक भागीदारों में से एक है। भारत रूस को विभिन्न प्रकार के चावल निर्यात करता है, जिनमें मुख्य रूप से बासमती चावल, पारबॉयल्ड चावल और लंबे दाने वाले चावल शामिल हैं।

