

रुद्रपुर। शहर की प्रतिष्ठित आवासीय कॉलोनी मेट्रोपोलिस सिटी में रविवार को एक भव्य समारोह के बीच मुख्य प्रवेश द्वार गेट नंबर-1 का उद्घाटन संपन्न हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा ने फीता काटकर और स्वचालित प्रणाली का शुभारंभ कर अत्याधुनिक गेट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पूरे परिसर में तालियों की गूंज और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मेट्रोपोलिस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी, गणमान्य नागरिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। मेयर विकास शर्मा के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कॉलोनीवासियों ने फूल-मालाओं और जोरदार तालियों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
उद्घाटन के बाद मेयर विकास शर्मा ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के दौर में कॉलोनियों में आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था बेहद जरूरी हो गई है। मेट्रोपोलिस सिटी में लगाया गया यह स्वचालित गेट न केवल कॉलोनी की सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय व्यवस्था का भी उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि जब स्थानीय लोग मिलकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए आगे आते हैं तो ऐसे सकारात्मक बदलाव संभव होते हैं।
मेट्रोपोलिस सिटी में लगाया गया यह नया गेट अत्याधुनिक तकनीक से लैस है और टोल प्लाजा में लगने वाले बैरियर की तरह स्वचालित रूप से ऊपर और नीचे होने वाली प्रणाली से संचालित होता है। इससे कॉलोनी में आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी आसान होगी और बाहरी लोगों की अनियंत्रित आवाजाही पर भी रोक लग सकेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेट्रोपोलिस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र साहि ने की। उन्होंने कहा कि कॉलोनी की सुरक्षा और व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस आधुनिक गेट की स्थापना की गई है। उन्होंने सभी कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह कार्य संभव हो पाया है।
रुद्रपुर। मेट्रोपोलिस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (MRWA) के अध्यक्ष देवेंद्र शाही और उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला ने गेट नंबर-1 के उद्घाटन पर कॉलोनीवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह स्वचालित गेट मेट्रोपोलिस सिटी की सुरक्षा और आधुनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के सभी निवासियों के सहयोग और सामूहिक प्रयास से यह कार्य संभव हो पाया है। भविष्य में भी MRWA कॉलोनी के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं के लिए लगातार कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि मेट्रोपोलिस सिटी को एक आदर्श और सुरक्षित आवासीय क्षेत्र बनाने के लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी

उद्घाटन समारोह के दौरान कॉलोनी परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। रंग-बिरंगी सजावट, स्वागत द्वार और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम का माहौल उत्सव जैसा दिखाई दे रहा था। कॉलोनी के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित नागरिक, चिकित्सक, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने मेट्रोपोलिस सिटी में लगाए गए इस स्वचालित गेट की सराहना करते हुए इसे कॉलोनी की सुरक्षा और आधुनिक व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
गेट नंबर-1 के उद्घाटन के साथ ही मेट्रोपोलिस सिटी ने सुरक्षा और आधुनिक प्रबंधन के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित की है। कॉलोनीवासियों का मानना है कि आने वाले समय में इस तरह की सुविधाएं शहर की अन्य कॉलोनियों के लिए भी प्रेरणा बनेंगी।




