

रुद्रपुर,नए वर्ष के स्वागत को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए रुद्रपुर नगर निगम ने जिस तरह व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया, वह शहर के लिए एक सकारात्मक और अनुकरणीय संदेश है। इस अभियान के केंद्र में महापौर विकास शर्मा की सक्रिय भूमिका और स्पष्ट सोच दिखाई देती है, जिन्होंने स्वच्छता को केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि नागरिक सहभागिता का आंदोलन बनाने की अपील की।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड
महापौर विकास शर्मा के मार्गदर्शन में नगर निगम ने सभी 40 वार्डों में एक साथ विशेष सफाई अभियान चलाकर यह साबित किया कि इच्छाशक्ति हो तो बड़े लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्र कर उसे एमआरएफ सेंटर भेजना पर्यावरण संरक्षण के प्रति निगम की गंभीरता को दर्शाता है।
महापौर का यह कहना कि “स्वच्छता केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है,” प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। यह सोच रुद्रपुर को केवल देखने में सुंदर नहीं, बल्कि वास्तव में स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में मजबूत कदम है।
नववर्ष के अवसर पर स्वच्छता का यह संकल्प बताता है कि महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में रुद्रपुर विकास के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी पूरी संवेदनशीलता से निभा रहा है।




